विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे.

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध किए गिरफ्तार
IANS
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी आंतकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 5 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. ये संदिग्ध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े थे. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ये आतंकी इस्लामाबाद में मौजूद पाकिस्तानी एजेंसी ISI के कॉल सेंटर से भारत के युवाओं को भड़का रहे थे. ये युवाओं को गुमराह करके ISI से जोड़ते थे.

कई राज्यों की पुलिस की टारगेट किलिंग का दिया गया था टास्क

इन संदिग्धों को देश के कई राज्यों की पुलिस फोर्स की टारगेट किलिंग का टास्क दिया गया था. कई संदिग्ध वीडियो बरामद जिसमे पुलिस फोर्स की रैकी के वीडियो पाकिस्तान भेजे गए. इसके अलावा पुलिस ने इन आरोपियों को पास से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं. इस मॉड्यूल में अब तक 12 संदिग्ध गिरफ्तार हो चुके हैं.

इन आरोपियों को दिल्ली और आस-पास के राज्यों में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने, पाकिस्तानी हैंडलर्स के पोस्टर लगाकर उन्हें बढ़ावा देने और दिल्ली-NCR इलाके में ग्राफिटी बनाकर ISI-समर्थित कथित आतंकी संगठन 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (TTH) का प्रचार करने का काम सौंपा गया था. 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' ने हाल ही में अमृतसर के मजीठा में एक ASI की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.

पहले भी 7 संदिग्ध हो चुके हैं गिरफ्तार

इससे पहले मंगलवार को भी पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में एक्टिव पाकिस्तान-समर्थित आतंकी-अपराधी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर सात लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थ तस्करी करने और संभावित ठिकानों की टोह लेने का आरोप है. इन ठिकानों की तस्वीरें कथित तौर पर सीमा पार बैठे आकाओं के साथ साझा की गई थीं.पुलिस ने कहा कि आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर और आतंकवादी शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुज्जर के लिए काम कर रहे थे. उनके बारे में जांचकर्ताओं का मानना है कि वे पाकिस्तान की ISI के संरक्षण में सक्रिय हैं.

पुलिस ने बिछाया था जाल

पुलिस के मुताबिक, मई में मिली खुफिया जानकारी से संकेत मिला कि भट्टी और गुज्जर स्थानीय गुर्गों के जरिए दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आपराधिक और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने जांच शुरू की और जाल बिछाया, जिससे गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ और उसके बाद की जांच के दौरान, अधिकारियों ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक व्यापक नेटवर्क का खुलासा किया और जांचकर्ताओं को ऐसे लोगों का पता चला, जो हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे। साथ ही, वे अपने गुर्गों को भर्ती करने एवं संभावित लक्ष्यों की टोह लेने में भी शामिल थी.

इस गिरोह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन मीडियम के जरिएसंवेदनशील युवाओं की पहचान की एवं उन्हें अपने गिरोह में शामिल किया और इसके लिए उन्हें जल्दी पैसे कमाने का लालच दिया. जांच में यह भी पता चला कि यह नेटवर्क पकड़े जाने से बचने के लिए कई गुप्त तरीकों का इस्तेमाल करता था. इनमें एन्क्रिप्टेड ऐप, फर्जी पहचान पर बनाए गए सोशल मीडिया अकाउंट, अस्थायी मोबाइल नंबर, हवाला के जरिए पैसों का लेन-देन समेत अन्य तरीकों का इस्तेमाल करता था.

यह भी पढ़ें: ISI और आतंकी शहजाद भट्टी के निशाने पर पश्चिमी UP, कैसे बना रहे रिक्रूटमेंट सेंटर, जांच में बड़ा खुलासा

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
डेप्युटी एडिटर - क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन
साल 2003 में मीडिया करियर की शुरुआत BAG Films से हुई। शुरुआती दिनों से ही अपराध और खोजी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी रही। 2005 में NDTV से जुड़े और उस... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, ISI Terror Network, Pakistan Terror, ISI Module In Delhi, Shahzad Bhatti Gang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com