विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2025

लंदन में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर शुरू होने वाला था गैंगवार, एक्शन में आई पुलिस, 7 गिरफ्तार

शूटरों के मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि शूटर्स सिग्नल ऐप के जरिए कपिल सांगवान से लगातार संपर्क में थे. विरोधी गैंग पर हमला की फिराक में थे.

लंदन में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर शुरू होने वाला था गैंगवार, एक्शन में आई पुलिस, 7 गिरफ्तार
शूटरों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुआ हैं. 
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी से फरार होकर लंदन में बैठे कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के गैंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने खुफिया सूचना के आधार पर रेड कर नंदू गैंग के 7 खूंखार शूटरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. बता दें कि कपिल सांगवान वही गैंगस्टर है, जिसके साथ साठगांठ के आरोप में कुछ दिनों पहले आप विधायक नरेश बालियन को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था. अब विधायक पर मकोका भी लगाया गया है.

क्राइम ब्रांच के मुताबिक मुखबिरों से जानकारी मिली थी कि लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल ने दिल्ली में मौजूद शूटरों को विरोधी गैंग पर हमला करने का ऑर्डर दिया है. नंदू गैंग के शूटर अगर विरोधी गैंग पर हमला करते हैं तो दिल्ली में बड़ी गैंगवॉर हो सकती थी. इस जानकारी पर क्राइम ब्रांच ने टेक्निकल इनपुट पर दिल्ली के कई इलाकों में रेड की और 7 शूटर्स गिरफ्तार किए गए. उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुआ हैं. रेड के दौरान लाखों कैश जब्त किया गया है. शूटरों के मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि शूटर्स सिग्नल ऐप के जरिए कपिल सांगवान से लगातार संपर्क में थे.

हाल ही में दो शूटर हुए थे गिरफ्तार

कुछ महीने पहले नंदू गैंग के तीन शूटरों ने पश्चिमी दिल्ली के राजमंदिर नाम के स्टोर पर फायरिंग की थी. इन तीन शूटरों में से दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई थी. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ये एनकाउंटर दिल्ली के मुंडका में किया गया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police Crime Branch, Gangster Kapil Sangwan, Gangster Kapil Sangwan Shooters Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com