दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अंतरराज्यीय अवैध हथियारों के सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस को उसके पास से 15 पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए हैं. आरोपी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसमें उसने पुलिस को बताया है कि वह अब तक 500 से ज्यादा हथियारों की सप्लाई कर चुका है. उसने खुलासा किया है कि वह पिछले 3-4 सालों से दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और यूपी वेस्ट में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था.
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक मध्य प्रदेश के सेंधवा, खरगोन, धार और बुरहानपुर से हथियार खरीदने और दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने वाले गिरोहों पर उनकी टीम काफी समय से काम रही है, इसी कड़ी में बीते 3 सितंबर को सूचना मिली कि मेवात का कुख्यात हथियार तस्कर ईशाब अपने दिल्ली स्थित संपर्क को हथियार सप्लाई करने के लिए नई दिल्ली के मथुरा रोड पर मोदी फ्लाईओवर के पास शाम 4 बजे से शाम 5 बजे के बीच आएगा. इसी सूचना पर ईशाब को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 15 पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पूछताछ में आरोपी ईशाब ने खुलासा किया है कि वो ये हथियार खरगोन से लाया था. उसने खुलासा किया है कि वह पिछले 3-4 सालों से दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और यूपी वेस्ट में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था.
उसने यह भी बताया कि करीब 3 साल पहले उसे पास के गांव के एक व्यक्ति ने उसके हथियारों की तस्करी के गिरोह में शामिल होने का लालच दिया था. शुरू में ईशाब ने लगभग 2 वर्षों तक उनके कूरियर के रूप में काम किया, लेकिन बाद में हथियारों की तस्करी का अपना नेटवर्क विकसित किया. वह मध्य प्रदेश से करीब 10-12 हजार रुपये में एक पिस्टल लेता था और आगे इसे 20 हजार रुपये में दिल्ली एनसीआर में बेचता था, जो आगे अपराधियों को 30 -40 हजार रुपये में मिलती थी-
ईशाब से पूछताछ में पता चला है कि वह पिछले 3 साल में दिल्ली एनसीआर में 500 से ज्यादा हथियारों की सप्लाई कर चुका है
- - ये भी पढ़ें - -
* महाराष्ट्रः दिल्ली के डॉक्टर से खुद को महिला बता सोशल मीडिया पर मिला शख्स, दो करोड़ रुपये ठगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं