विज्ञापन

अगले 2-3 घंटे रहें सावधान! दिल्ली-NCR में बारिश के साथ आएगी तेज आंधी, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD ने दिल्ली के लिए नाउकास्ट अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है.

अगले 2-3 घंटे रहें सावधान! दिल्ली-NCR में बारिश के साथ आएगी तेज आंधी, IMD ने जारी किया अलर्ट
30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं
  • IMD ने दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • अगले 2 घंटों में 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं के साथ हवा के झोंके 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं.
  • दिल्ली-एनसीआर में आगामी एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर बना रहेगा.

Delhi-NCR weather today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ताजा ‘नाउकास्ट' अलर्ट जारी किया है. चेतावनी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है. हल्की बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. IMD के अनुसार, आने वाले दो घंटों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंके 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. लोगों को खुले इलाकों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके.

लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी

वहीं, एनसीआर) में मौसम लगातार करवट बदलता रहेगा. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी. आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना भी नहीं है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 18 जून से 21 जून तक एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है. 22 और 23 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. तापमान की बात करें तो, 18 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 19 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज होने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

20 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है. 21 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 30 डिग्री रहने की संभावना है. इसके बाद 22 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं, 23 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रह सकता है.

बारिश के कारण तापमान नियंत्रित रहेगा

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा. तेज हवाओं और बीच-बीच में होने वाली बारिश के कारण तापमान नियंत्रित रहेगा. ऐसे में लोगों को फिलहाल लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि उमस का असर कुछ क्षेत्रों में महसूस किया जा सकता है. एक सप्ताह तक एनसीआर के लोगों को मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिलेगा. बारिश, बादल और तेज हवाएं जहां वातावरण को खुशनुमा बनाए रखेंगी, वहीं तापमान भी सामान्य से नियंत्रित रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में कब मिलेगा गर्मी से राहत? IMD ने बताया वीकेंड का पूरा हाल

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
वरिष्ठ संपादक (पॉलिटिकल और करंट अफ़ेयर्स)
हिमांशु शेखर मिश्रा भारत सरकार, संसद, राजनीति, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण से जुड़े मामले कवर करते हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क में UN का सालाना सम्मलेन (2003)... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather, Delhi Weather Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com