विज्ञापन

बड़वानी में तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: केले और सब्जी की फसलें चौपट, किसानों को भारी नुकसान 

प्री मानसून बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और कई घंटों तक तेज आंधी-तूफान और बारिश ने कई गांवों में तबाही मचा दी.

बड़वानी में तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: केले और सब्जी की फसलें चौपट, किसानों को भारी नुकसान 
बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए. केले की फसलें बर्बाद

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली. तेज आंधी और बारिश (Storm and Rain) ने कई गांवों में भारी नुकसान पहुंचाया. कहीं पेड़ उखड़ गए तो कहीं बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए. वहीं केले और सब्जियों की फसलें जमीन पर बिछ गईं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. दरअसल, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जिले के कई क्षेत्रों में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. खड़की, टांडा, बिलवानी, मोरनी, बोदरा और नरवाला सहित कई गांवों में आंधी का असर देखने को मिला.

बिजली आपूर्ति बाधित

तेज हवा के कारण कई बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ. आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर भी गिर गए. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. स्थानीय लोग और बिजली विभाग की टीमें व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं.

केला किसानों को भारी नुकसान

सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है. खेतों में तैयार खड़ी केले की फसल तेज हवा के कारण गिर गई. वहीं लौकी, गिलकी, खीरा, करेला सहित अन्य बेल वाली सब्जियों की फसलें भी बांस और खूंटों समेत जमीन पर गिर गईं. किसानों का कहना है कि कुछ ही घंटों की बारिश और आंधी ने महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया.

मुआवजा की मांग

किसानों का कहना है कि पहले से ही बाजार की परिस्थितियों के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. अब जब केले के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद जगी थी, तभी बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया. कई किसानों ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है.
बारिश और आंधी के बाद किसान अपनी फसलों का नुकसान आंकने में जुटे हैं. वहीं प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी उठने लगी है. किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के इस संकट में सरकार को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए और इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से आर्थिक मदद की मांग की.

ये भी पढ़ें: Monsoon 2026: MP-छत्तीसगढ़ के दहलीज पर ठहरा मानसून, मौसम विभाग ने बताया कब होगी एंट्री

ये भी पढ़ें: शिवपुरी में सिलेंडर में ब्लास्ट होने से मकान ढहा, मलबे में दबने से मासूम की मौत, 4 लोग घायल

लेखक के बारे में
img
मुनाफ़ अली
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barwani Farmers, Barwani News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com