- मार्च के पहले सप्ताह में दिल्ली और उत्तर भारत में तापमान 34 से 35 डिग्री तक पहुंचकर भयंकर गर्मी का अनुभव होगा
- उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में सामान्य से 3 से 6 डिग्री अधिक तापमान रहने की संभावना है
- जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 4 से 8 मार्च के बीच कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम प्रभावित होगा
Delhi Weather on Holi: दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के लोगों को भयंकर गर्मी का सामना मार्च के पहले हफ्ते में करना पड़ रहा है और आने वाले दिनों में तापमान 34-35 डिग्री तक पहुंच जाएगा. होली पर मौसम भी ऐसे ही शुष्क रहेगा और तेज गर्मी का अहसास होगा. दिल्ली, यूपी समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान इस सप्ताह सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक अधिक रहेगा और मध्य भारत में सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहेगा. वहीं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 4 से 9 मार्च के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दिख रहा है जिससे बारिश इस दौरान होगी. जबकि हिमाचल प्रदेश में 7-9 मार्च को और उत्तराखंड में 8-9 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
होली पर दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 3 मार्च को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं, जबकि होली के दिन 4 मार्च को 32 से 34 डिग्री टेंपरेंचर पहुंच जाएगा. 5 मार्च को तो तापमान 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा और तेज गर्मी का अहसास दिल्ली एनसीआर में होगा. 7-8 मार्च को भी मैक्सिमम टेंपरेचर 33 से 35 डिग्री रहेगा. होली के दौरान न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री तक रहेगा.

Delhi Weather
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिन आसमान बेहद साफ रहेगा. 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. हालांकि पहाड़ी इलाकों में मौसम फिर बदलने वाला है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7-8 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (03.03.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 3, 2026
एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से, जम्मू-कश्मीर में 04-09, हिमाचल प्रदेश में 07-09 और उत्तराखंड में 08-09 मार्च को हल्की वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।
YouTube : https://t.co/vkCiKdivaU
Facebook : https://t.co/5c0hpX3FJ1
For more… pic.twitter.com/Hbb7HJpPJ8
गोवा से गुजरात तक मौसम
कोंकण एवं गोवा में 4-5 मार्च को और गुजरात में 4 से 6 मार्च को कुछ स्थानों पर गर्म और आर्द्रता रहने की संभावना है. पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकांश तापमान 7 दिनों के तापमान 4 से 6 डिग्री ज्यादा रहेगा. मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे इलाकों में भी अगले 5 दिन भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं. जबकि विदर्भ में अगले 3 दिन लगभग 2-3 डिग्री बढ़ोतरी के संकेत हैं. महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी अगले 3 दिनों के दौरान दिखेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं