विज्ञापन

दिल्ली की हवा हुई 'दमघोंटू', AQI हुआ 350 के पार, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम का भी बुरा हाल

Delhi AQI: दिल्ली में दीवाली से पहले ही सांसों पर पहरा लग रहा है. सोमवार को दिल्ली की सुबह ही AQI का लेवल 350 से ज्यादा हो गया था. नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' स्थिति में पहुंच रही है.

दिल्ली की हवा हुई 'दमघोंटू', AQI हुआ 350 के पार, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम का भी बुरा हाल
दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई दमघोंटू (फोटो-IANS)
  • दिल्ली में नवंबर की शुरुआत में विंटर एक्शन प्लान लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही है.
  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 11 बजे तक 350 से ज्यादा था.
  • दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता खराब होकर AQI स्तर 340 से अधिक हो गया है.

दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान लागू होने के बाद भी हवा का स्तर तेजी से बिगड़ रहा है. नवंबर की शुरुआत के दूसरे दिन ही AQI का लेवल 350 के पार हो गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को सुबह 10 बजे तक दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 314 और सुबह 11 बजे तक यह 350 को पार कर गया था. वहीं दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी AQI का स्तर तेजी से बिगड़ रहा है. यहां भी AQI का लेवल 340 से ज्यादा हो गया है. पिछले दिनों हुई बारिश ने हवा के स्तर को काफी हद तक साफ किया था. लेकिन अब हवा का स्तर बिगड़ रहा है. 

दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह का हाल

  • दिल्ली- 320 औसत 
  • नोएडा-310 औसत 
  • गाजियाबाद-300 औसत 
  • गुरुग्राम-300 औसत
  • जहांगीरपुरी (दिल्ली)-420
  • रोहिणी और पंजाबी बाग-399
  • आईटीओ (ITO)-351
  • इंडिया गेट और जनपथ-335
Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली में एक्शन प्लान लागू 

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता को लेकर पहले ही एक्शन प्लान 1 नवंबर से लागू कर दिया गया है. जहां 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाली सभी बाहरी निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा. वहीं 10 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे. ऑफिसों के समय में भी बदलाव किया गया है. सरकारी और निजी संस्थानों को सलाह दी गई है कि वे 50 प्रतिशत कर्मचारियों से ही दफ्तर में काम लें और बाकी को वर्क फ्रॉम होम दें. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों खराब हो रही दिल्ली-एनसीआर की हवा 

सर्दियों की हल्की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर खराब होने लगा है. तापमान गिरने के कारण भारी प्रदूषक कण जमीन के पास ही जमा हो जाते हैं. जो हवा से निकल नहीं पाते हैं. ऐसे में धुंध छायी रहती है. पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पराली जलने से भी हवा का स्तर भी बिगड़ रहा है. 'एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम' की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 5 से 6 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर की हवा 'खराब' से 'बेहद खराब' श्रेणी में ही बनी रहने की आशंका है.

ये भी पढ़ेंः एक हफ्ते में दूसरा तूफान, चक्रवात मुरासु आंध्र-ओडिशा समेत 10 राज्यों में कराएगा भारी बारिश, दिल्ली में हवा खराब?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi AQI, Delhi AQI Today, Delhi Air Quality, Noida AQI Crosses 300, Delhi NCR AQI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com