विज्ञापन
This Article is From May 06, 2022

दिल्ली में जल्द बढ़ेगी विधायकों की सैलरी, जानिए- अब कितना वेतन पाएंगे माननीय?

दिल्ली के विधायकों को मूल वेतन के रूप में अब हर महीने 12 हजार की जगह 20 हजार रुपए मिलेंगे. विधायकों की सैलरी के अलावा अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी हुई है.  सैलरी और सभी भत्ते मिलाकर अब दिल्ली के विधायकों को हर महीने 90 हजार रुपए मिलेंगे, जो राशि अबतक 54 हजार रुपए थी.

दिल्ली विधान सभा के अगले सत्र में वेतन बढ़ोतरी का बिल लाया जाएगा.
नई दिल्ली:

केंद्र सरकार ने दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें 11 साल बाद विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी करने की सिफारिश की गई थी. इससे पहले साल 2015 में दिल्ली सरकार ने केंद्र को  सैलेरी बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन वह मंजूर नहीं हुआ था. केंद्र के सुझाव पर दोबारा भेजे गए प्रस्ताव को अब मंजूरी मिल गई है.

दिल्ली के विधायकों को मूल वेतन के रूप में अब हर महीने 12 हजार की जगह 20 हजार रुपए मिलेंगे. विधायकों की सैलरी के अलावा अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी हुई है.  सैलरी और सभी भत्ते मिलाकर अब दिल्ली के विधायकों को हर महीने 90 हजार रुपए मिलेंगे, जो राशि अबतक 54 हजार रुपए थी.

MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, दिल्ली में बैठकों का दौर जारी

दिल्ली विधान सभा के अगले सत्र में वेतन बढ़ोतरी का बिल लाया जाएगा. इससे पहले साल 2011 में दिल्ली के विधायकों की सलैरी बढ़ाई गई थी.

हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी-कांग्रेस ने मिलकर राज्य को लूटा और आज गालियां मुझे दे रहे हैं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi MLA Salary, Delhi MLA Salary Hike, Delhi Assembly, Central Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com