विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ अब दूर नहीं, सुपरफास्ट स्पीड से दौड़ेगी नमो भारत, 12 स्टेशनों के बीच चलेगी मेरठ मेट्रो 

Delhi Meerut Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने दिल्ली से मेरठ नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया. उन्होंने मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में एक रैली को भी संबोधित किया.

दिल्ली से मेरठ अब दूर नहीं, सुपरफास्ट स्पीड से दौड़ेगी नमो भारत, 12 स्टेशनों के बीच चलेगी मेरठ मेट्रो 
Delhi Meerut Namo Bharat Train
  • दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर की सेवा अब पूरी तरह शुरू हो गई है
  • नमो भारत ट्रेन से दिल्ली से मेरठ का सफर सवा दो घंटे से घटाकर लगभग एक घंटे में पूरा होगा
  • पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली:

Namo Bharat Corridor: दिल्ली से मेरठ का सफर अब जाम और घंटों की परेशानी से मुक्त हो गया है. आज शाम 6 बजे से दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक रैपिड रेल के पूरे रूट की औपचारिक शुरुआत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली–मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ दोपहर में किया था. 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के संचालन से अब दिल्ली से मेरठ की दूरी करीब 55 मिनट में तय की जा सकेगी. रैपिड रेल दिल्ली एनसीआर का पूरी तस्वीर बदलने वाली है.अब मेरठ से दिल्ली दूर नहीं रही. राजधानी दिल्ली के सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम डिपो तक आज से नमो भारत ट्रेन की सेवा शुरू हो रही है.

82 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर अभी तक 55 किलोमीटर हिस्से में, दिल्ली के अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा था, लेकिन आज से पूरा कॉरिडोर यात्रियों के लिए खोल दिया गया.नमो भारत ट्रेन के शुरू होने से मेरठ से दिल्ली का सफर अब और आसान हो जाएगा. सड़क मार्ग से जहां यह दूरी सवा दो घंटे में तय होती थी, वहीं अब यह सफर सिर्फ करीब एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा. इससे मेरठ से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक रोज़ाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

  • 82 किलोमीटर लंबा नमो भारत कॉरिडोर मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक
  • 55 मिनट में तय होगा दिल्ली से मेरठ के बीच का ये सफर
  • रैपिड रेल में प्रीमियम और इकोनॉमी दो तरह के कोच रखे गए हैं
  • दिल्ली से अलवर, पानीपत के लिए रैपिड रेल कॉरिडोर पर काम शुरू होगा
  • नमो भारत का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया. पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ मेरठ मेट्रो में सफर किया. सांसद अरुण गोविल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. सीएम योगी ने मेरठ मेट्रो को पूरे इलाके के लिए गेमचेंजर बताया. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की कोशिश बड़े शहरों के बीच नमो भारत नेटवर्क का विस्तार करने की है.

Latest and Breaking News on NDTV

मेरठ मेट्रो का उद्घाटन

पीएम मोदी रविवार दोपहर मेरठ गए और वहां मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई. साथ ही शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से रैपिड रेल को भी हरी झंडी दिखाई. उन्होंने 1 बजे के करीब मेरठ मेट्रो में सफर भी किया. मेरठ मेट्रो का सफर 12 स्टेशनों के बीच मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक चलेगी. मेरठ मेट्रो की लागत 12,930 करोड़ रुपये रही है. 

ये भी पढ़ें - Meerut Metro: लो आ गई मेरठ मेट्रो, 30 मिनट में 13 स्टेशन, मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक 120 किमी की तेज रफ्तार, जानें पूरी डिटेल

180 किलोमीटर तक की रफ्तार वाली रैपिड रेल

प्रधानमंत्री दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के पूरे 82 किलोमीटर लंबे रूट को हरी झंडी दिखाई. 180 किलोमीटर तक की रफ्तार वाली रैपिड रेल का रूट अब पूरा हो चुका है. दिल्ली में सराय काले खान और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड भी रविवार से जुड़ गया. उत्तर प्रदेश में मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक भी आज से शुरू हो गया. 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम  साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों को दिल्ली से तेज़ गति से जोड़ेगी.कॉरिडोर का शुरुआती स्टेशन सराय काले खान नमो भारत के 4 नए स्टेशनों में से एक है.

देश के सबसे तेज रफ्तार वाली मेरठ मेट्रो

प्रधानमंत्री मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच चलने वाली मेरठ मेट्रो सेवाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जो नमो भारत के समान बुनियादी ढांचे पर संचालित होगी। यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है.मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी, जिसकी अधिकतम परिचालन गति लगभग 120 किमी प्रति घंटा होगी। बयान में कहा गया है कि मेट्रो सभी निर्धारित पड़ावों पर रुकते हुए पूरी दूरी को मात्र 30 मिनट में तय करेगी.

नमो भारत ट्रेन में प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच

प्रीमियम कोच में यात्रियों के लिए फायर एक्सटिंग्विशर, प्लग-इन और USB चार्जिंग पॉइंट, आरामदायक लग्ज़री सीटें, मैगज़ीन और कोट स्टैंड के साथ-साथ लगेज रखने की सुविधा दी गई है. कोच में डिस्प्ले स्क्रीन लगी है, जो ट्रेन की स्पीड और अगले स्टेशन की जानकारी देती है. इसके अलावा प्रीमियम कोच में रिफ्रेशमेंट के लिए वेंडिंग मशीन की सुविधा भी मौजूद है, हालांकि स्टैंडर्ड कोच में यह व्यवस्था नहीं है.

ये भी पढ़ें - Meerut Metro: पुश बटन, सोफे जैसी सीटें और लग्जरी कोच...सुपरफास्ट मेरठ मेट्रो की ये खूबसूरत तस्वीरें देखीं क्या

नमो भारत ट्रेन की रफ्तार

नमो भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, हालांकि इसका संचालन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से किया जाएगा. छह कोच वाली यह पूरी तरह एयर कंडीशन्ड ट्रेन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है. देश में यह पहली बार होगा जब एक ही ट्रैक पर सेमी हाई-स्पीड ट्रेन नमो भारत और मेट्रो एक साथ दौड़ेंगी. आज से यात्री मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच मेट्रो सेवा का भी लाभ उठा सकेंगे.

गाजियाबाद, मेरठ से बागपत जैसे शहर जुड़ेंगे

दिल्ली–मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है. गाजियाबाद, मेरठ और बागपत अब सीधे दिल्ली से जुड़ जाएंगे. अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन तीनों जिलों में कुल मिलाकर करीब 15 विधानसभा सीटें हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी को पश्चिम यूपी में नुकसान हुआ था. ऐसे में पार्टी की निगाहें दोबारा यहां अपना दबादबा बनाने की है.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Meerut Namo Bharat Train, Delhi Meerut Namo Bharat Route Map, Meerut Metro, Delhi Meerut RRTS Corridor, Delhi Rapid Rail News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com