विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2022

दिल्ली : बीयर की बोतल देने से इंकार करने पर 22 साल के लड़के को चाकू से गोदा, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi ) के आदर्श नगर इलाके में बीयर की बोतल (Beer Bottle) देने से इंकार करने पर 22 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली : बीयर की बोतल देने से इंकार करने पर 22 साल के लड़के को चाकू से गोदा, तीन गिरफ्तार
पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है .
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi ) के आदर्श नगर इलाके में बीयर की बोतल (Beer Bottle) देने से इंकार करने पर 22 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुकुंदपुर के रहने वाले अंकित कुमार (21), बृजेश माथुर (20) और हिमांशु कुमार (19) के रूप में हुई है. रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस को आजादपुर के जीटीके रोड पर स्थित वर्धमान मॉल के पास खून से लथपथ एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली .

पुलिस ने बताया कि घायल को बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत (Dead) घोषित कर दिया गया.पुलिस ने बताया कि मृतक को शव पर बायीं तरफ पसलियों में चाकू मारे जाने के निशान थे . उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान मध्यप्रदेश निवासी दुर्गेश शुक्ला के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है .

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
National Capital Delhi, Beer Bottle, BJRM Hospital, Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com