विज्ञापन

चंद कदम पर पुलिस बूथ, सामने ही CCTV फिर भी डर नहीं... दिल्ली में शख्स से युवती छीन ले गई मोबाइल

दिल्ली के मुखर्जी नगर में पुलिस बूथ से महज 10 मीटर की दूरी पर मोबाइल स्नैचिंग की घटना सामने आई है. बाइक पर आए एक युवक और युवती ने मोबाइल झपटकर फरार हो गए, जबकि पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

मुखर्जी नगर के दशहरा ग्राउंड के पास हुई वारदात
NDTV

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बदमाशों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया. हैरानी की बात यह है कि घटना पुलिस बूथ से महज 10 मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन आरोपी वारदात के बाद आसानी से फरार हो गए.

बाइक सवार युवक-युवती ने छीना मोबाइल

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 14 सितंबर की रात डेरावाल शॉप, दशहरा ग्राउंड, मुखर्जी नगर के पास हुई. एक युवक सड़क किनारे अपनी कार के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था. तभी बाइक पर सवार एक युवक और एक युवती वहां पहुंचे. CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार पीड़ित के करीब आते हैं और झटके से उसका मोबाइल छीन लेते हैं. इसके बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार में मुखर्जी नगर की तरफ भाग जाते हैं.

CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

स्नैचिंग की पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जहां वारदात हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस बूथ मौजूद है और इलाके में कई CCTV कैमरे भी लगे हैं. इसके बावजूद बदमाशों ने बिना किसी डर के घटना को अंजाम दिया.

हाल ही में नोएडा से भी ऐसी ही वारदात सामने आई थी, जब सेक्टर-22 के भीड़भाड़ इलाके से दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइन छीन लिया. स्नैचिंग के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए. इस मामले में भी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(अनिल कुमार अत्री के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: नोएडा में घर के बाहर से मोबाइल स्नैचिंग CCTV में कैद, पुलिस बोली- हमारी गाड़ियां उनका मुकाबला नहीं कर पातीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Mobile Snatching, Delhi Mobile Store Robbery, Mobile Snatched, Mobile Snatched In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com