प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मादक पदार्थ से संबंधित धन शोधन के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलवंत सिंह के परिसरों सहित पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि मोहाली, अमृतसर और लुधियाना में विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कर्मियों सहित संघीय जांच एजेंसी के कर्मी मौजूद हैं और छापेमारी की कार्रवाई चल रही है.
एसएएस नगर के आप विधायक सिंह (61) के परिसरों पर भी जांच एजेंसी के कर्मी मौजूद हैं. ईडी की कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ईडी दर्ज करेगी दिल्ली सीएम केजरीवाल का बयान
केजरीवाल (55) को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत समन जारी किया गया है और सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के बाद एजेंसी मुख्यमंत्री का बयान दर्ज करेगी. सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को दो नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे ईडी के दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है. यह पहली बार है जब केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा है. अप्रैल में इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनसे पूछताछ की थी.
ईडी ने आरोपपत्रों में कई बार केजरीवाल के नाम का उल्लेख किया है
आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस पर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस से यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का एकमात्र उद्देश्य आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म करना है. ईडी ने मामले में दाखिल अपने आरोपपत्रों में कई बार केजरीवाल के नाम का उल्लेख किया है और कहा है कि अब निरस्त की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति-2021-22 को तैयार करने और लागू करने के संबंध में आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल के संपर्क में थे.
ये भी पढ़ें : सोनिया, राहुल, खरगे सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
ये भी पढ़ें : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतीक : सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं