दिल्ली शराब नीति (Delhi Exicse Policy) मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के करीबियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ईडी ने संजय सिंह के करीबी माने जाने वाले सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को समन भेज पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने संजय सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने माना कि संजय सिंह की ED द्वारा गिरफ्तारी अनुचित या अतार्किक नहीं है.
कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, "ईडी द्वारा संजय सिंह की गिरफ्तारी अनुचित या अतार्किक नहीं है." बता दें कि संजय सिंह पर अपराध की आय से सीधे तौर पर जुड़े होने के आरोप है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पहले ही इस मामले को लेकर जेल में बंद हैं. दरअसल, सिसौदिया के करीबी माने जाने वाले कारोबारी दिनेश अरोड़ा कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आरोपी था. बाद में वह सरकारी गवाह बन गया. उसने कहा, "इसके बदले में, सिंह के एक सहयोगी/टीम सदस्य यानी विवेक त्यागी को अमित अरोड़ा यानी अरालियास हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की व्यावसायिक कंपनी में हिस्सेदारी दी गई थी."
हालांकि, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का कहना है कि संजय सिंह ने कुछ भी गलत नहीं किया है. उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है. वहीं, भाजपा का कहना है कि सदस्य संजय सिंह की ‘शराब घोटाले' में गिरफ्तारी से ‘घबराया' हुआ है और उन्हें बचाने के लिए भारी मात्रा में अपने संसाधनों का व्यय कर रहा है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं