दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) आबकारी केस (Delhi Liquor Policy Case) में सीबीआई (CBI)और ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं. सिसोदिया 26 फरवरी से जेल में हैं. 103 दिन बाद बुधवार को उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया (Sima Sisodia)से मुलाकात हुई. दिल्ली पुलिस की कस्टडी में मनीष सिसोदिया के घर पर ही ये मुलाकात हुई है. इस मुलाकात के बाद सीमा सिसोदिया ने ट्विटर पर एक लेटर जारी किया.
दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच घर जाकर पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें हॉस्पिटल जाने की परमिशन नहीं दी थी. शनिवार को सिसोदिया की पत्नी से मुलाकात नहीं हो पाई थी. उनके पहुंचने से पहले ही पत्नी सीमा सिसोदिया की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. इस वजह से जमानत मिलने के बावजूद सिसोदिया अपनी पत्नी से नहीं मिल सके और 7 घंटे बाद वापस तिहाड़ जेल पहुंच गए थे. अब बुधवार को उनकी पत्नी से मुलाकात हुई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आज 103 दिन बाद मनीष से मिलने का मौका मिला। ना जाने और कितने दिन मुझे,मेरे पति और परिवार को ऐसी साजिशे झेलनी पड़ेंगी। सही कहते थे सब, राजनीति गंदी है
— Seema (@seema_meer) June 7, 2023
पर चाहे ये जो भी कर ले, ये अरविंद जी व मनीष के शिक्षा के सपने को सलाखों के पीछे कैद नहीं कर पाएँगे। शिक्षा की राजनीति जरूर जीतेगी। pic.twitter.com/qCnFDQRtYY
सीमा सिसोदिया ने ट्विटर पर लेटर लिखकर इसका जिक्र किया है. उन्होंने लिखा, "आज 103 दिन बाद मनीष से मुलाकात हुई. 7 घंटे के लिए! वह भी इस तरह की पुलिस बेडरूम के दरवाज़े पर बैठी आपको लगातार देख रही है. आपकी हर बात सुन रही थी. शायद इसीलिए कहते है कि राजनीति गंदी है. जब ये लोग पार्टी बना रहे थे, तो उस वक्त बहुत से शुभचिंतकों से सुनने को मिला था कि पत्रकारिता और आंदोलन तक तो ठीक है, पर राजनीति के चक्कर में मत पड़ो. यहां पहले से बैठे लोग काम करने नहीं देंगे और फैमिली को परेशान करेंगे वो अलग. लेकिन मनीष की ज़िद थी. अरविंद जी और अन्य लोगों के साथ पार्टी बनाई और काम करके भी दिखाया. इन लोगों की राजनीति ने बड़े बड़े लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की बात करने पर मजबूर किया."
सीमा सिसोदिया ने लिखा, "पिछले तीन महीने में दुनिया के शिक्षा का इतिहास पढ़ डाला है. किस देश के किस नेता ने शिक्षा पर ज़िद करके काम किया और फिर वो देश आज कहां से कहां पहुंच गए है. जापान, चीन, सिंगापुर, इज़राइल, अमेरिका... भारत की शिक्षा में क्या अच्छा हुआ क्या कमी रह गई. आज की हमारी मुलाक़ात में मेरी तबीयत के साथ साथ ये भी बातें की."
उन्होंने कहा, "मुझे फ़क्र है कि मेरा पति आज भी अपनी उसी ज़िद और तेवर में है. अरविंद और मनीष के खिलाफ साज़िशें करके वे लोग खुश होंगे कि अरविंद के सिपाही को जेल में डाल दिया है. पर मैं देख रही हूं कि तिहाड़ जेल की एक कोठरी में 2047 के शिक्षित और समृद्ध भारत का सपना मज़बूती से बुना जा रहा है. झूठ और साज़िशों के सामने ईमानदारी और शिक्षा की राजनीति का सपना जीतेगा ज़रूर. प्राउड ऑफ यू मनीष. लव यू."
मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैं सीमा सिसोदिया
मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया मल्टीपल स्केलेरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं. यह एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है. इसमें दिमागी नसों की कवरिंग किसी वजह से निकल जाती है. यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है. इस वजह से कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं. कई बार बॉडी पार्ट्स सुन्न पड़ जाते हैं या आपस में कोऑर्डिनेट नहीं कर पाते. इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति डिप्रेशन का भी शिकार हो सकता है.
सिसोदिया की कस्टडी 6 जुलाई तक बढ़ाई गई
शराब नीति केस में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी गई है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI से सिसोदिया के खिलाफ दायर चार्जशीट और सप्लीमेंट्री चार्जशीट समेत सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी जमा करने को कहा है.
26 फरवरी हुए थे गिरफ्तार
मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. 9 मार्च को ईडी ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया था. ईडी ने उनके खिलाफ 2100 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है. वहीं, सीबीआई पहले ही चार्जशीट दायर कर चुकी है.
ये भी पढ़ें:-
मनीष सिसोदिया कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद भी बीमार पत्नी से नहीं मिल सके
मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, पत्नी से मिलने की मिली इजाजत : 10 बड़ी बातें
आबकारी नीति इतनी अच्छी थी तो वापस क्यों ली ? : उच्च न्यायालय ने सिसोदिया से पूछा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं