दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में सीबीआई हिरासत खत्म होने से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने जमानत के लिए याचिका दाखिल की है. सिसोदिया को कल दोपहर 2 बजे सीबीआई की अदालत में पेश किया जाएगा. बता दें कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया था.
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार में वित्त से लेकर शिक्षा तक कई विभाग थे. सीबीआई हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. सिसोदिया की ओर से कहा गया कि अगर सीबीआई उन्हें अपनी हिरासत में और नहीं रखना चाहती है तो अदालत से जमानत अनुरोध पर सुनवाई करने के लिए कहेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मनीष सिसोदिया दिल्ली की शराब नीति को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप का सामना कर रहे हैं, जिसे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा सीबीआई को हरी झंडी दिखाने के बाद रद्द कर दिया गया था.
अपनी गिरफ्तारी के एक दिन बाद सिसोदिया ने सीबीआई के कदम को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. हालांकि अदालत ने उनसे कहा कि उन्हें हाईकोर्ट जाना चाहिए था, जिसके बाद सिसोदिया ने अपना आवेदन वापस ले लिया और कहा कि वह निचली अदालत में जाएंगे.
उधर, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने व्यापक विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है. पार्टी दिल्ली में 2500 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करेगी.
ये भी पढ़ें :
* मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली भर में 2,500 नुक्कड़ सभाएं आयोजित करेगी आप
* "विस्तारित आश्रम फ्लाईओवर का जल्द ही होगा उद्घाटन": दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
* 'ईमानदार छवि, फिर भी जेल पहुंचे', BJP नेता ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं