विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: बेकाबू JCB ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, लोगों ने चालक को दबोचा

Delhi Accident News: शकूरपुर इलाके में बेकाबू JCB की चपेट में आने से 27 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: बेकाबू JCB ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, लोगों ने चालक को दबोचा

अनिल कुमार अत्री: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के शकूरपुर इलाके में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया. कब्रिस्तान के पास करीब सुबह 10:00 बजे एक अनियंत्रित JCB मशीन ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 27 वर्षीय मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है. वह शकूरपुर के K-6 ब्लॉक का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था.

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, JCB चालक मशीन लेकर बेरीवाला बाग की ओर जा रहा था, जहां उसे पार्क समतलीकरण (Levelling) का काम करना था. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और युवक उसकी चपेट में आ गया.

लोगों ने पकड़वाया आरोपी

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए JCB चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी की पहचान 23 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर गांव का रहने वाला है.

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही थाना सुभाष पैलेस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या JCB में कोई तकनीकी खराबी थी. आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com