राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी (Delhi IGI Airport received bomb threat) मिली है. आतंकवादी संगठन अलकायदा के नाम से ये धमकी दी गई है. दिल्ली पुलिस को ईमेल के जरिये यह चेतावनी भरा संदेश भेजा गया है. स्वतंत्रता दिवस से पहले ये धमकी मिलने से दिल्ली पुलिस चौकन्ना हो गई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ईमेल में लिखा है कि एक कपल बम ब्लास्ट करेगा और रविवार को संगठन ये धमाके करेगा. इससे पहले मार्च महीने में भी इसी तरह की धमकी मिली थी.ईमेल के बाद IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. सभी जांच और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है. एंटी सैबोटॉज चेकिंग हो रही है.
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर राजधानी दिल्ली में पूरी चाकचौबंद व्यवस्था है. लालकिले की भी अभूतपूर्व सुरक्षा की गई है. वहां कई जगह बैरीकेडिंग की गई है. लाल किले की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि कुछ खालिस्तानी तत्व गड़बड़ी फैला सकते हैं. ऐसे में सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है. एंट्री ड्रोन सिस्टम को भी अतिसंवेदनशील जगहों पर सक्रिय किया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आईजीआई एयरपोर्ट ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर को कल ईमेल के जरिये इस बम की धमकी की सूचना मिली थी. इसमें कहा गया है कि करनबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलील और उनकी पत्नी शैली सारा उर्फ हसीना सिंगापुर से भारत आ रहे हैं. इसमें 1 से 3 दिन में बम की धमकी की योजना की बात है. हालांकि जांच में पाया गया है कि ऐसी धमकियां इसी नाम और इसी ब्योरे के साथ पहले भी फेजी गई हैं.
बम थ्रीट एसेसमेंट कमेटी ने ऐसी धमकियों को नॉन स्पेसफिक बताया है. हालांकि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर के मुताबिक, सिक्योरिटी ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर ने सभी संबंधित एजेंसियों और सुरक्षाकर्मियों को सूचित कर दिया है. आईजीआई एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों पर सघन जांच की जा रही है. आसपास के नाके पर भी वाहनों की चेकिंग के साथ गश्त बढ़ा दी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं