विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2014

दुनिया के सबसे खराब होटलों में शुमार दिल्ली के होटल

मुंबई:

दिल्ली के होटल विश्व में सबसे घटिया होटलों में से एक हैं। विश्व के 100 स्थलों की रिप्यूटेशन रैंकिंग में दिल्ली के होटल 90वें पायदान पर हैं, जबकि मुंबई के होटलों की रैंकिंग थोड़ी बेहतर है।

यह रैंकिंग विश्व की सबसे बड़ी आनलाइन होटल सर्च वेबसाइट ने 200 से अधिक आनलाइन बुकिंग वेबसाइट पर की गई 8.2 करोड़ समीक्षा के आधार पर तैयार की है। यह वेबसाइट विश्वभर की 200 से अधिक बुकिंग वेबसाइटों पर 7,00,000 से अधिक होटलों की दरों की तुलना प्रस्तुत करती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'राष्ट्रीय राजधानी सूची के निचले स्थान पर है, जबकि मुंबई 65वें पायदान पर रहा।' हालांकि, कुआलालंपुर 94वें, पटाया (थाइलैंड)95वें, सिंगापुर 97वें, बानदुंग (इंडोनेशिया) 98वें, जकार्ता 99वें और मनीला 100वें पायदान पर है।

लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली के होटल, विश्व में होटल, Delhi Hospital, Worst Hotel In World, दुनिया के खराब होटल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com