विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

दिल्‍ली के द्वारका में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में लगी आग

आग को बुझाने के लिए फायर डिपार्टमेंट की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग को बुझाने की कड़ी मशक्कत में लगी है.

दिल्‍ली के द्वारका में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में लगी आग
  • दिल्ली के द्वारका में स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आग लग गई है
  • आग बुझाने के लिए फायर डिपार्टमेंट की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कर रही हैं
  • यह ऑडिटोरियम पिछले वर्ष दस करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया था
नई दिल्ली:

दिल्‍ली के द्वारका स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आग लग गई है. आग को बुझाने के लिए फायर डिपार्टमेंट की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग को बुझाने की कड़ी मशक्कत में लगी है. गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के जिस ऑडिटोरियम में आग लगी है, उसे पिछले साल ही बनाया गया है. जिसे 10 करोड़ की लागत खर्च कर बनाया गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि ऑडिटोरियम में आग लगी हुई है और उसमें से धुएं का बड़ा गुबार आसमान की तरफ उठ रहा है. आसमान में चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है. वहीं ऑडिटोरियम के बाहर आग बुझाने की कोशिशें की जा रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com