विज्ञापन
This Article is From May 21, 2022

दिल्ली की अदालत ने ओमप्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामलों में दोषी करार दिया

दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा (Haryana) के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को दोषी करार दिया.

दिल्ली की अदालत ने ओमप्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामलों में दोषी करार दिया
 सीबीआई ने वर्ष 2005 में प्राथमिकी दर्ज की थी.
नई दिल्ली:

दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा (Haryana) के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को दोषी करार दिया. विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने फैसला सुनाते हुए अगली सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख तय की. उस दिन सजा पर दोनों पक्षों की बहस होगी. उल्लेखनीय है कि सीबीआई (CBI) ने वर्ष 2005 में प्राथमिकी दर्ज की थी.

एजेंसी ने 26 मार्च 2010 को आरोप-पत्र दाखिल किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चौटाला की 6.09 करोड़ की संपत्ति वर्ष 1993 से 2006 के बीच उनके आय के वैध स्रोतों की तुलना में बहुत अधिक है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Court, Haryana, CBI, Omprakash Chautala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com