विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2020

दिल्ली में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा 5739 नए मामले, लगातार दूसरे द‍िन 5 हजार से ज्यादा नए मरीज

दिल्ली मे पिछले 24 घंटों में 5739 नए मरीज सामने आए हैं जो अब तक सर्वाधिक हैं. इससे पहले बुधवार को 5673 मामले सामने आए थे. अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 30 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 30,952 हो गई है

दिल्ली में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा 5739 नए मामले, लगातार दूसरे द‍िन 5 हजार से ज्यादा नए मरीज
दिल्‍ली में 24 घंटे में कोरोना के 5500 से ज्‍यादा केस दर्ज हुए हैं (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • दिल्‍ली में 24 घंटों में सामने आए 5673 मामले
  • यह दिल्‍ली में एक दिन में दर्ज केसों की सबसे बड़ी संख्‍या
  • एक्टिव मरीजों की संख्‍या 30 हजार के पार हुई
नई दिल्ली:

Corona Cases In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 5 हजार से ज्यादा नए मामले (New Corona cases In Delhi) सामने आए और एक बार फिर नया रिकॉर्ड बन गया है. पिछले 24 घंटों में 5739 नए मरीज सामने आए हैं जो अब तक सर्वाधिक हैं. इससे पहले बुधवार को 5673 मामले सामने आए थे. अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 30 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 30,952 हो गई है. देश की राजधानी में संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 3,75,753 हो गया है. वहीं पिछले 24 घंटे में यहां 27 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या 6423 हो गई. इस दौरान 4138 लोग ठीक भी हुए जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 3,38,378 लोग ठीक हो चुके हैं.

कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में प्रदूषण बहुत घातक, मास्क से ही बचाव संभव

दिल्‍ली में बीते 24 घण्टे में हुए 60,124 टेस्ट (RT-PCR- 17,029 एंटीजन- 43,095) हैं. रिकवरी रेट- 90.05 फीसदी है जबकि सक्रिय मरीज़ों की दर 8.23 फीसदी है. देश की राजधानी में कोरोना डेथ रेट- 1.71 फीसदी है. दिल्‍ली में अब तक अब तक कुल 45,76,724 टेस्ट हो चुके हैं. दिल्‍ली के कोरोना के एक्टिव 30,952 में से होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्‍या 18,069 है. कंटेंमेंट जोन की संख्या- 3113 है.गौरतलब है कि भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या करीब 80 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80,40,203 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 49,881 नए मामले सामने आए हैं.बीते 24 घंटों में 56480 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 517 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 73,15,989 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,20,527 लोगों की जान गई है.

मनीष सिसोदिया का ऐलान, दिल्ली में अगले आदेश तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या करीब 6 लाख है. यह संख्या 22 अगस्त के बाद पहली बार 7 लाख से नीचे आई है. इस समय देश में 6,03,687 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 90.99 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 4.63 फीसदी है. डेथ रेट 1.49 प्रतिशत है. 28 अक्टूबर को 10,75,760 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 10,65,63,440 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

क्या दिल्ली में शुरू हो गई कोरोना की तीसरी लहर?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Cases In Delhi, New Corona Cases In Delhi, COVID-19 Pandemic, Corona Virus Pandemic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com