जर्मनी में भारतीय छात्रों की बाढ़ - 6 साल में 25 हजार से 70 हजार हुए स्टूडेंट, हर साल 10 हजार नए छात्र पहुंच रहे

  • 5:56
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026

भारतीय छात्रों के लिए जर्मनी तेजी से सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. जर्मनी में भारत के राजदूत के मुताबिक, जर्मनी में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या अब बढ़कर 70,000 हो गई है. हर साल करीब 10,000 नए भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए जर्मनी पहुंच रहे हैं.इस आंकड़े की रफ्तार ही बताती है कि जर्मनी में भारतीय छात्रों का क्रेज कितनी तेजी से बढ़ा है. 6 साल पहले जर्मनी में सिर्फ 25,000 भारतीय स्टूडेंट पढ़ते थे. 2024 में यह संख्या बढ़कर 50,000 हुई और इस साल 2025 में यह 70,000 तक पहुंच गई है. यानी 6 साल में लगभग तीन गुना बढ़ोतरी.

संबंधित वीडियो