भारत और चीन के सैनिकों के बीच की झड़प इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है. जहां विपक्ष चीन के मसले पर सरकार को घेरने में लगा है, वही सरकार इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा नहीं कर रही है. ऐसे में सरकार पर तमाम तरह के सवाल उठने लगे हैं. कई नेताओं का मानना है कि सरकार पूरा सच नहीं बता रही है. इस बीच दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार से कुछ तीखे सवाल पूछे. सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में जिस तरह से चीन हमको आंखें दिखा रहा है, जब तब छोटे बड़े हमले कर रहा है. बॉर्डर पर हमारे जवान उनका डटकर मुकाबला कर रहे हैं अपनी जान तक दे रहे हैं.
इसके बावजूद सुनने में आता है चीन इतने किलोमीटर अंदर घुस गया, भारत सरकार कहती है नहीं सब ठीक है. लेकिन मीडिया में सुनने में आता है कि सरकार ठीक नहीं बोल रही. एक तरफ चीन हमको आंखें दिखा रहा है, हमारे सैनिक डटकर मुकाबला कर रहे हैं अपनी जान तक दे रहे हैं और दूसरी तरफ मैं देख रहा हूं कि हम चीन को इसका इनाम देते जा रहे हैं. हमारी सरकार को बीजेपी सरकार को पता नहीं क्या हो गया कि उनको सजा देने की बजाय. उनसे हम और सामान खरीद रहे हैं? 2020-21 में हमने 65 बिलियन डॉलर का चीन का माल खरीदा यानी 5.25 लाख करोड रुपए का सामान भारत ने चीन से खरीदा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चीन ने और आंख दिखाई तो बीजेपी सरकार ने अगले साल 96 बिलियन डॉलर यानी 7.5 लाख करोड़ रुपए का सामान खरीदा. हमको तो उनको सजा देनी चाहिए थी उनसे और सामान खरीदने की क्या मजबूरी है? क्या मजबूरी है केंद्र सरकार की है क्या मजबूरी है भारतीय जनता पार्टी की? एक तरफ बॉर्डर पर हमारे सैनिक जान दे रहे हैं और दूसरी तरफ यह चीन को इनाम दे रहे हैं चीन से और माल खरीद रहे हैं? क्यों? और माल क्या खरीद रहे हैं? चप्पल कपड़े खिलौने? क्या यह माल हम नहीं बना सकते? कहते हैं माल चीन से सस्ता आता है अरे हमको नहीं चाहिए.
हमारे लिए हमारे सैनिकों की जान की कीमत की है हमको नहीं चाहिए सस्ता माल अगर हमारे देश में दोगुनी कीमत पर भी माल बनेगा तो हम दोगुनी कीमत पर खरीद लेंगे माल लेकिन चीन से माल खरीदना बंद करो. आज मैं इस मंच के जरिए भारत के लोगों से अपील करता हूं कि चीन के माल का बहिष्कार करना शुरू करो. मैं भारत सरकार से अपील करता हूं कि थोड़ा सा दम दिखाओ अपने देश के सैनिकों की इज्जत करना सीखो. बीजेपी से अपील करता हूं कि चीन के सामने अपना सर मत झुकाओ. यह पार्टी जिस तरह से चीन के सामने सर झुका रही है.
अब 21वीं सदी है यहां पर अब कब से नहीं होते बल्कि सब कारोबार का खेल है. जिस दिन हम ने चीन को आंख दिखाने शुरू कर दी और यह 95 बिलियन डॉलर का इंपोर्ट चीन से कर रहे हैं यह इंपोर्ट हमने करना बंद कर दिया चीन को अपनी औकात पता चल जाएगी. हम 90% माल जो हम चीन से मंगवा रहे हैं यह सारा माल भारत में बन सकता है. भारत में इन्होंने हमारे देश के लोगों की हालत इतनी खराब कर दी के देश के बड़े-बड़े उद्योगपति देश छोड़कर जा रहे हैं. पिछले 5 से 7 साल में 12:50 लाख लोग भारत छोड़ कर चले गए हैं.
किसी के पीछे ED लगा देते हैं या फिर किसी के पीछे सीबीआई छोड़ देते हैं. किसी को काम ही नहीं करने देते. जितने पैसे वाले उद्योगपति और व्यापारी हैं सब लोग देश छोड़कर जा रहे हैं क्योंकि सब लोग दुखी हो गए हैं. चोर उचक्कों को अपनी पार्टी में भर लेते हैं और जो ईमानदारी से काम करना चाहता है उद्योग चलाना चाहता है. व्यापार करना चाहता है उसके पीछे ईडी और सीबीआई छोड़ देते हैं और वह हाथ जोड़कर देश छोड़कर चला जाता है. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग पुरानी पार्टियों से तंग आ गए थे ऐसे में आम आदमी पार्टी एक ताजा हवा का झोंका है.
इनमें से पहली बार एक पार्टी आई है जो चुनाव में जाकर कहती है. हम तुम्हारे बच्चों के लिए स्कूल बना देंगे हम को वोट दीजिए. इसी के साथ हमने कहा कि अस्पताल बनवा देंगे वोट दें दो, महंगाई कम कर देंगे वोट दे दो. इसी के साथ उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में आम आदमी पार्टी के कामों की चर्चा हो रही है और ईमानदार राजनीति की चर्चा हो रही है. मोटे तौर पर तीन ही राष्ट्रीय पार्टियां हैं. कांग्रेस- बीजेपी और आम आदमी पार्टी. इन दिनों में आम आदमी पार्टी बिल्कुल अलग खड़ी होती है. आम आदमी पार्टी की हमारी विचारधारा क्या है, इस पर बात करने का समय है.
हमारी विचारधारा के तीन स्तंभ है. जिसमें पहला स्तंभ कट्टर देशभक्ति है, देश पहले परिवार बाद में और स्वयं सबसे आखिरी में आता है. हमारा दूसरा स्तंभ है कट्टर ईमानदारी और तीसरा इंसानियत. इंसान से इंसान का हो भाईचारा यही हमारा पैगाम है. और इन लोगों की क्या विचारधारा है? इनमें से एक पार्टी की विचारधारा है गुंडागर्दी, गाली गलौज करना, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना. दूसरी पार्टी की विचारधारा है भ्रष्टाचार करना. इसलिए जनता को हमारी विचारधारा पसंद आ रही है. जनता को विश्वास हो रहा है अच्छी पार्टी है शरीफों की पार्टी है काम करने वाली पार्टी है.
ये भी पढ़ें : बिहार: जहरीली शराब से मौत मामले में NHRC भी एक्शन में, मौके पर जाकर जांच करेगी टीम
ये भी पढ़ें : परमाणु बम की धमकी के बाद पाकिस्तानी मंत्री ने अपने देश को बताया "जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं