विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

सूरत नगर निगम में AAP की एंट्री, कल 7 KM लंबा रोड शो करेंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शुक्रवार को गुजरात के सूरत में रोड शो करेंगे.

सूरत नगर निगम में AAP की एंट्री, कल 7 KM लंबा रोड शो करेंगे अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को सूरत में रोड शो करेंगे. (फाइल फोटो)
  • सूरत में शुक्रवार को केजरीवाल का रोड शो
  • सूरत नगर निगम में हुई AAP की एंट्री
  • आम आदमी पार्टी बनी मुख्य विपक्षी पार्टी
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कल यानी शुक्रवार को सूरत में रोड शो करेंगे. सूरत नगर निगम के लिए हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी बनी है. अरविंद केजरीवाल कल सुबह 8:25 बजे सूरत पहुंचेंगे और फिर सर्किट हाउस जाएंगे. सुबह 11 बजे सरकारी सर्किट हाउस में केजरीवाल का भाषण होगा. दोपहर 3:30 बजे मानगढ़ चौक से रोड शो शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक तक्षिला कॉम्प्लेक्स, वारछा रोड तक चलेगा. यह 7 किलोमीटर लंबा रोड शो होगा. रोड शो के अंत में अरविंद केजरीवाल का भाषण होगा.

गुजरात के निकाय चुनावों (Gujarat Municipal Elections Result) में BJP के परचम फहराने के बीच आम आदमी पार्टी ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को चौंकाया है. बीजेपी ने 6 नगर निगमों में जीत हासिल की है, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाया आम आदमी पार्टी (AAP) ने, जिन्होंने सूरत में 27 सीटों पर जीत हासिल की. 120 सीटों में से बीजेपी ने 93 और AAP ने 27 सीटें जीतीं.

Gujarat municipal elections: पार्षद पायल पटेल बोलीं, 'कांग्रेस-बीजेपी के प्रति नाराजगी AAP की सफलता का राज'

आश्‍चर्यजनक रूप से सूरत में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला. गुजरात में AAP के इस शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी की पार्षद पायल पटेल (Payal Patel) ने NDTV से बात की. उन्‍होंने आम आदमी पार्टी की इस प्रदर्शन का राज बीजेपी और कांग्रेस के प्रति जनता की नाराजगी को बताया. पायल 22 साल की सबसे युवा कॉरपोरेटर हैं. पायल ने कहा, 'AAP की सफलता के पीछे बीजेपी और कांग्रेस से जनता की जो नाराजगी थी, वह रही. दिल्ली के काम को जनता ने देखा है. लोग चाहते हैं कि गुजरात में भी काम हो.'

VIDEO: मिलिए सबसे कम उम्र की कॉरपोरेटर पायल पटेल से

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Delhi CM Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal Road Show In Surat, Surat Municipal Elections Result, AAP Surat, Aam Aadmi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com