विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2019

अरविंद केजरीवाल ने अब हेल्थ को लेकर दिल्लीवासियों से की अपील, बोले- हर संडे सिर्फ 10 मिनट और...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हेल्थ से जुड़े सभी क्षेत्रों के बारे में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने दिल्ली में हेल्थ एजुकेशन, हेल्थ बजट, मोहल्ला क्लिनिक, पॉलिक्लिनिक, अस्पताल समेत तमाम मसलों पर बात की.

अरविंद केजरीवाल ने अब हेल्थ को लेकर दिल्लीवासियों से की अपील, बोले- हर संडे सिर्फ 10 मिनट और...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- (फाइल फोटो)
  • अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर दिया जोर
  • दिल्लीवासियों से की ये अपीलें
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हेल्थ से जुड़े सभी क्षेत्रों के बारे में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने दिल्ली में हेल्थ एजुकेशन, हेल्थ बजट, मोहल्ला क्लिनिक, पॉलिक्लिनिक, अस्पताल समेत तमाम मसलों पर बात की. केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली सरकार में हेल्थ एजुकेशन में सबसे ज्यादा जोर दिया है. हेल्थ सेक्टर में 14% बजट बढ़ाया था. 2014-15 में 35000 करोड़ बजट था, जबकि अब 78,000 करोड़ बजट पहुंचा है. हर साल 14% हेल्थ को दिया. हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में इम्प्रोवाइजेशन हुआ है, मोहल्ला क्लिनिक, पॉलिक्लिनिक, अस्पताल में इम्प्रोवाइजेशन हुआ. नए अस्पताल भी बन रहे हैं.''

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट, 24 घंटे पानी का वादा करते हुए लिखा- पहले दिल्ली में पानी का बिल आता था, पानी नहीं, लेकिन अब...

अरविंद केजरीवाल ने डेंगू चिकनगुनिया के प्रति लोगों की जागरुकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, ''इस वक़्त आने वाले समय में डेंगू चिकनगुनिया में भारत उन 100 देशों में हैं, जहां प्रकोप सबसे ज्यादा होता है. पूरे देश में 300% प्रकोप बढ़ गया है. पूरे देश में सबसे ज्यादा मौत 2017 में डेंगू, चिकनगुनिया के कारण हुई. दिल्ली में उल्टा चल रहा है. 2015 में 15867, 2018 में 2798 हो गए. यानी दिल्ली में डेंगू चिकनगुनिया की 3 साल में 80% कमी हुई है. 2015 में डेंगू के कारण 60 मौत हुई, 2018 में 4 मौत हुई. इस साल एक भी मौत नहीं हुई है.'' 

उन्होंने आगे कहा, दिल्ली में बहुत सारे फीवर क्लीनिक मोहल्ला क्लिनिक बनाये गए. हर अस्पताल में नोडल अफसर बनाये गए. प्राइवेट अस्पताल में 20% कैपेसिटी बढ़ाने की इजाजत दी. दिल्ली में जागरूकता फैलाई गई. मामले में कमी के लिए सभी एजेंसियों और दिल्लीवालों को शुक्रिया अदा करता हूं. इस साल ये आंकड़े और कम करना चाहते हैं.

केजरीवाल सरकार का चुनावी तोहफा, पानी के बिल के बकाए पर लेट पेमेंट सरचार्ज माफ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने बताया कि ''एक सितंबर से कैंपेन शुरू कर रहे हैं. 10 हफ्ते, 10 महीने, 10 मिनट डेंगू पर वार होगा. हर संडे आपको सिर्फ घर की चेकिंग करनी है, घर में साफ पानी में डेंगू चेक करना है. 8 दिन से पहले उस पानी को बदलने से यह मुमकिन है. जहां भी पानी जमा है वहां चेकिंग करनी है. पूरी दिल्ली से अपील है हर संडे सिर्फ 10 मिनट देने हैं.''

उन्होंने कहा, 100 मिनट मांग रहे हैं यानी सिर्फ पौने दो घटें. डेंगू का मच्छर 200 मीटर से ज्यादा नहीं उड़ सकता. मैं भी अपने घर की चेकिंग करूंगा, सभी मंत्री, विधायक, ऑफिसर करेंगे. आरडब्ल्यूए स्कूल के बच्चों को इन्वॉल्व करेंगे. सरकार के लिए ऑड इवन की मदद जैसे हुई वैसे दिल्लीवाले इसमें भी मदद करेंगे. इस काम में एमसीडी को भी साथ लेंगे.

Video: दिल्ली में पानी बिल पर नई माफी योजना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister, Press Conference, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com