दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से अब तक उनका वजन काफी घट गया है, ये जानकारी आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने दी है. आतिशी का कहना है कि गिरफ्तार होने के बाद से उनका वजन 4.5 किलो कम (Arvind Kejriwal Weight Lost) हो गया है. हालांकि, तिहाड़ जेल के अधिकारियों का कहना है कि वह ठीक हैं.
"3 बार गिरा केजरीवाल का शुगर लेवल"
आप नेता आतिशी ने कहा कि ED की कस्टडी में रहते हुए अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 3 बार गिरा. एक बार तो यह 46 तक पहुंच गया. उनका वजन साढ़े चार किलो तक कम हो गया. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि कैसे बीजेपी ने झूठा केस लगाकर उन्हें जेल में डाला है. किसी नॉर्मल व्यक्ति के लिए भी 12 दिन में साढ़े चार किलो वजन कम होना ख़तरनाक है. बीजेपी अरविंद केजरीवाल और AAP को कुचलने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. अगर हिरासत में अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को कुछ होता है, तो भगवान और यह देश आपको माफ़ नहीं करेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल का शुगर,ब्लड प्रेशर दोनों ठीक-तिहाड़ प्रशासन
तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल जब तिहाड़ जेल पहुंचे थे तब उनका वजन लगभग 65 किलो था और अभी भी उनका वजन 65 किलो ही है. जेल में अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है, शुगर नॉर्मल है शुगर लेवल रैंडम 170 है.1 घंटे पहले दोबारा शुगर चेक किया गया जो 140 है, यानी नॉर्मल है. वहीं उनका BP लेवल 116/80 है. उन्होंने आज भी सुबह उठ कर योगा किया और ध्यान लगाया. उन्होंने अपने बैरेक में वॉक भी किया.
तिहाड़ जेल में घट-बढ़ रहा केजरीवाल का शुगर लेवल
अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ की जेल नंबर-2 में 14X8 फीट की सेल में रखा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सीएम की डायबिटीज में उतार-चढ़ाव हो रहा है. एक समय उनका शुगर लेवल 50 से भी नीचे चला गया था. उनके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए उनको दवाएं दी जा रही हैं.
केजरीवाल को जेल में मिल रहा घर का बना खाना
जेल अधिकारियों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को शुगर लेवल चेक करने के लिए एक शुगर सेंसर और इसमें अचानक आने वाली गिरावट को कंट्रोल करने के लिए टॉफियां दी गई हैं. दिल्ली के सीएम को जेल में दोपहर और रात को घर का बना खाना परोसा जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. जेल अधिकारियों का कहना है कि किसी भी इमरजेंसी स्थिति के लिए उसकी कोठरी के पास एक क्विक रिस्पॉन्स टीम को तैनात किया गया है.
केजरीवाल पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप
तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी पत्नी सुनीता से बात की और अपने वकील से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी. बता दें कि ईडी ने यह चिंता जताई थी कि केजरीवाल की रिहाई से मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में बाधा आ सकती है, जिसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ईडी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.अंतरिम राहत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका पर आज सुनवाई होगी.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनको शराब घोटाला मामले के एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने उनको 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली जल बोर्ड ठेके के बदले मिली रिश्वत अधिकारियों, ‘आप' को हस्तांरित की गई : ईडी
ये भी पढ़ें-केजरीवाल ने पत्नी से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बात की, AAP विधायकों और पार्षदों ने सुनीता से की मुलाकात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं