सत्य निकेतन इलाके में हॉस्टल बिल्डिंग गिरने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर MCD को लोगों की सुरक्षा के लिए दुर्घटना वाली जगह से सटी टूटी-फूटी बिल्डिंग को गिराने का निर्देश दिया गया है.
सीएम रेखा ने कहा कि बिल्डिंग के अंदर मौजूद स्टूडेंट्स का सामान दिल्ली फायर सर्विस के लोग सिस्टमैटिक तरीके से सुरक्षित रूप से निकाल रहे हैं. सभी स्टूडेंट्स और स्थानीय लोगों से अधिकारियों के साथ सहयोग करने का अनुरोध है.
On the instructions of Chief Minister Smt. Rekha Gupta, MCD has been directed to demolish the dilapidated building adjoining the accident site in the interest of public safety.
— CMO Delhi (@CMODelhi) September 8, 2026
The belongings of students inside the building are being safely removed by Delhi Fire Service…
सत्य निकेतन हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ?
सत्य निकेतन में रविवार को चार मंजिला एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, NDRF, पुलिस और MCD की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया. बचान अभियान के दौरान कई लोगों को बिल्डिंग से रेस्क्यू किया गया. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई.
सुप्रीम कोर्ट में आज क्या हुआ?
सत्य निकेतन हादसे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इशारा किया है कि वह साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन में हाल ही में हुई PG बिल्डिंग गिरने की घटना के मामले की पूरे देश में जांच करेगा. इस घटना में अब तक सात स्टूडेंट्स की मौत हो चुकी है और कई दूसरे घायल हो चुके हैं.
जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और आर. महादेवन की बेंच ने इस मामले की सुनवाई 10 सितंबर, गुरुवार को तय की है. कोर्ट ने यह बात सीनियर वकील अजीत सिन्हा के 6 सितंबर की बिल्डिंग गिरने की घटना का जिक्र करने के बाद कही है.
सिन्हा एक पुराने मामले में कोर्ट की ओर से नियुक्त एमिकस क्यूरी हैं. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट देश भर में गैर-कानूनी बिल्डिंग और स्ट्रक्चर पर अपने निर्देशों का रेगुलेटरी पालन करने की मांग कर रहा है.
यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन इमारत हादसे की FIR में कई बड़े खुलासे, किराये की लालच में जर्जर इमारत पर बना दी 4 मंजिलें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं