नई दिल्ली: भारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने उच्चतम न्यायालय(सुप्रीम कोर्ट) के अतिरिक्त भवन परिसर में बृहस्पतिवार को एक प्रशिक्षण एवं परीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया. एक बयान में बताया गया है, “ उच्चतम न्यायालय का प्रशिक्षण प्रकोष्ठ अपने कर्मचारियों के लिए ई-दाखिल, ई-कार्यालय और अन्य कौशल में जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है. साथ ही नव नियुक्त कर्मियों के लिए शुरुआती प्रशिक्षण और पदोन्नत अधिकारियों के लिए अनुकूलन प्रशिक्षण नियमित आधार पर आयोजित करता है.”
बयान में कहा गया है कि कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन, चिंता प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. उसमें कहा गया है कि टीम निर्माण, नेतृत्व, सरकार में संगठनात्मक व्यवहार, लोक प्रशासन में नैतिकता और मूल्य पर भी प्रशिक्षण के दौरान ध्यान दिया जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बयान में कहा गया है कि अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है जिसमें मामलों को उल्लेख या सूचीबद्ध करना और साइबर सुरक्षा का शामिल है. उसमें कहा गया है, "प्रशिक्षण और परीक्षा केंद्र प्रभावी प्रशिक्षण और परीक्षाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस है. उच्चतम न्यायालय में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के आसान कामकाज के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है.”
ये भी पढ़ें:-
सोनिया गांधी से बात करने के बाद ही उपमुख्यमंत्री बनने पर राज़ी हुए डी.के. शिवकुमार
"डी.के. शिवकुमार CM नहीं बनेंगे, इससे खुश नहीं हैं, लेकिन...", NDTV से बोले DKS के भाई
विधायक दल की बैठक से 'मुख्यमंत्री' की घोषणा तक...ऐसे सिद्धारमैया के नाम पर बनी सहमति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं