विज्ञापन

ट्रॉली बैग काटा गया तो निकले हेरोइन के पैकेट, दिल्ली एयरपोर्ट पर 35 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई

Drugs Seized Delhi Airport: दिल्ली हवाई अड्डे पर 34.67 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त हुई है. एक यात्री मलेशिया से आ रहा था, जिसने ट्रॉली बैग में बड़ी होशियारी से ड्रग्स छिपा रखी थी. कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया.

ट्रॉली बैग काटा गया तो निकले हेरोइन के पैकेट, दिल्ली एयरपोर्ट पर 35 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई
दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ड्रग्स
नई दिल्ली:

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. मलेशिया से आ रहे एक यात्री के पास से करोड़ों रुपये की हेरोइन जब्त की गई है. उसने अपने ट्रॉली बैग में ड्रग्स छिपा रखी थी. जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 34.67 करोड़ बताई जा रही है. कस्टम विभाग के अधिकारियों को उस पर शक हुआ था. जिसे गेट पर ही रोक लिया गया था. जांच के दौरान उसके बैग से चार पैकेट ड्रग्स मिली थी. इसके बाद तुरंत कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए जब्ती की कार्रवाई की है. 

ड्रग्स का वजन था 6.934 किलोग्राम

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हेरोइन का वजन 6.934 किलोग्राम था. विभाग ने ग्रीन चैनल पर प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़ा था. कस्टम विभाग के मुताबिक 16 जून 2026 को फ्लाइट नंबर OD-205 से कुआलालंपुर से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री पर अधिकारियों को प्रोफाइलिंग के आधार पर शक हुआ. यात्री को टर्मिनल-3 के ग्रीन चैनल पर रोका गया था. यात्री के सामान की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों को कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई. इसके बाद यात्री के पास मौजूद दो ट्रॉली बैगों की गहन जांच की गई. 

NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार

यात्री की गिरफ्तारी NDPS एक्ट के तहत हुई है. कस्टम विभाग के अधिकारियों ने हेरोइन और उसे छिपाने के लिए इस्तेमाल की गई पैकिंग सामग्री को जब्त कर लिया है. इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स मिलने की कार्रवाई को अहम माना जा रहा है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतनी महंगी खेप भारत में कैसे आ रही थी और इसे कहा पहुंचाया जाना था. इसके पीछे क्या पूरा नेटवर्क तो नहीं है. क्योंकि पहली नजर में यह पूरा मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का लग रहा है. क्योंकि हेरोइन की मात्रा बहुत ज्यादा थी. ऐसे में यह सीधे-सीधे किसी बड़े नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़ा हो सकता है.

आरोपी यात्री की गिरफ्तारी हो गई है. कस्टम विभाग की टीम उससे पूछताछ में जुटी है. क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का मामला लग रहा है. कस्टम विभाग इसकी जांच में जुटा है. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के शहादरा में एक घर में लगी आग, मौके पर भेजी गईं दमकल की 6 गाड़ियां

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
डेप्युटी एडिटर - क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन
साल 2003 में मीडिया करियर की शुरुआत BAG Films से हुई। शुरुआती दिनों से ही अपराध और खोजी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी रही। 2005 में NDTV से जुड़े और उस... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Airport, Drugs Seized At Delhi Airport, Delhi News, Delhi Airport News, Drugs Smuggling Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com