विज्ञापन

दिल्ली के शहादरा में एक घर में लगी आग, मौके पर भेजी गईं दमकल की 6 गाड़ियां

शनिवार सुबह दिल्ली के शहादरा इलाके से आग लगने की घटना सामने आई. यहां बिहारी कॉलोनी में एक घर में आग लग गई है. आग की सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गई है.

दिल्ली के शहादरा में एक घर में लगी आग, मौके पर भेजी गईं दमकल की 6 गाड़ियां
आग बुझाने की कोशिश में जुटे अग्निशमन विभाग के कर्मी. (फाइल फोटो)
PTI
नई दिल्ली:

Delhi Fire Incident: दिल्ली में फिर से आग लगने की घटना सामने आई है. इस बार शहादरा से आग की खबर सामने आई. मिली जानकारी के अनुसार शहादरा की बिहारी कॉलोनी में एक घर में आग लग गई है. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. तुरंत आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. जिसके बाद मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियों को भेजा गया है. फिलहाल आग कितनी भीषण है, क्या कुछ जला, इसपर विस्तृत जानकारी का इंतजार है. 

खबर अपडेट की जा रही है. 
 

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
चीफ सब एडिटर
2017 में राजस्थान पत्रिका से पेशेवर पत्रकारिता जीवन की शुरुआत. इसके बाद इंडिया न्यूज, दैनिक भास्कर होते हुए NDTV में कार्यरत. डिजिटल से करियर की शुरुआ... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Fire, Delhi Fire Accident, Delhi Fire Breaking News, Shahdara, Shahdara Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com