- दिल्ली में आज प्रदूषण का स्तर 'गंभीर'
- दिल्ली एनसीआर में बारिश का भी अलर्ट जारी
- दिल्ली के अशोक विहार में AQI 455 दर्ज
दिल्ली की हवा में घुला जहर (Delhi AQI Severe) कम होने का नाम नहीं ले रहा है. भले ही प्रदूषण का स्तर पहले से कुछ हद तक कम हुआ है लेकिन फिर की राजधानी की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. सोमवार सुबह दिल्ली में धुंध की मोटी परत छाई रही और कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई.केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक आरके पुरम में सुबह 7:00 बजे 419 एक्यूआई के साथ हवा की गुणवत्ता गंभीर दर्ज की गई. वहीं आज दिल्ली, एनसीआर में बारिश का भी अलर्ट (Delhi Rain Alert) जारी किया गया है. अगर बारिश होती है तो प्रदूषण में कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी.
ये भी पढ़ें-गुजरात पर कुदरती आफ़त, बमौसम बारिश के साथ गिरे ओले, 14 लोगों की मौत
दिल्ली की इन जगहों पर हवा जहरीली
सीपीसीबी के मुताबिक, आईटीओ में एक्यूआई 435, द्वारका सेक्टर 8 में 402, जहांगीरपुरी में 437 और अशोक विहार में 455 दर्ज किया गया, ये सभी हवा की गंभीर श्रेणी हैं. स्थानीय निवासी डॉ. आरके शर्मा ने कहा, "दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बदतर है, जिससे फेफड़ों को नुकसान पहुंच रहा है. मुझे प्रदूषण की वजह से थोड़ी असुविधा होती है, इसलिए लोगों को सुबह टहलने और साइकिल चलाने से बचना चाहिए, क्योंकि प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
#WATCH | The air quality in Delhi continues to be in the 'Severe' category as per CPCB (Central Pollution Control Board).
— ANI (@ANI) November 27, 2023
(Visuals from the Sarai Kale Khan area, shot at 08:15 am today) pic.twitter.com/Iy6ToJeiWa
दिल्ली-NCR में आज बारिश का अलर्ट
प्रदूषण के साथ ही दिल्ली में सर्दी भी बढ़ गई है. वहीं बारिश जैसा मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है. हरियाणा के महेंद्रगढ़,नारनौल में हल्की से तेज बारिश हो सकती है. वहीं यूपी के नंदगांव, बरसाना, राजस्थान के भरतपुर और डीग के आसपास हल्की से तेज बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.
यूपी, हरियाणा पंजाब में बारिश का अनुमान
महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में मध्यम बादल छाए हुए हैं. मध्यप्रदेश में आंधी, तेज़ हवाओं, ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. अगले 2-3 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के आसपास के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. 27 नवंबर की सुबह से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली/एनसीआर, पंजाब के दक्षिणी हिस्सों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश होने का अनुमान भी मौसम विभाग ने जताया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं