राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 363 दर्ज किया गया था, जो बेहद खराब श्रेणी माना जाता है. वहीं आज रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर 400 के बीच में बना हुआ है. अलीपुर में 356, आनंद विहार में 351,आया नगर में 343, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 348, द्वारका सेक्टर 8 में 341, आईजीआई एयरपोर्ट में 326, आईटीओ में 328 और जहांगीरपुरी में 370 एक्यूआई दर्ज किया गया.
खराब श्रेणी में दिल्ली का AQI
| दिल्ली के इलाकों के नाम | AQI@ 7.00 AM | कौन सा जहर | कितना औसत |
| आनंद विहार | 351 | PM 2.5 का लेवल हाई | 351 |
| मुंडका | 358 | PM 2.5 का लेवल हाई | 358 |
| वजीरपुर | 366 | PM 2.5 का लेवल हाई | 366 |
| जहांगीरपुरी | 370 | PM 2.5 का लेवल हाई | 370 |
| आर के पुरम | 368 | PM 2.5 का लेवल हाई | 368 |
| ओखला | 339 | PM 2.5 का लेवल हाई | 339 |
| बवाना | 383 | PM 2.5 का लेवल हाई | 383 |
| विवेक विहार | 354 | PM 2.5 का लेवल हाई | 354 |
| नरेला | 356 | PM 2.5 का लेवल हाई | 356 |
जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 195, गुरुग्राम में 294, गाजियाबाद में 294, ग्रेटर नोएडा में 259 और नोएडा में 229 एक्यूआई बना हुआ है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

- एक्यूआई 0-50 को ‘अच्छा' माना जाता है.
- 51-100 को ‘संतोषजनक' माना जाता है.
- 101-200 को ‘मध्यम' माना जाता है.
- 201-300 को ‘खराब' माना जाता है.
- 301-400 को ‘बहुत खराब' है.
- 401-500 के बीच को ‘गंभीर' श्रेणी.

मौसम विभाग ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम कोहरा रहने तथा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.

ड्रोन से पानी का छिड़काव
राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को शहर के आनंद विहार इलाके में प्रायोगिक तौर पर ड्रोन से पानी का छिड़काव किया. आनंद विहार शहर के सर्वाधिक प्रदूषित इलाकों में से एक है. इस दौरान दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सर्वाधिक प्रदूषित इलाकों में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) शहर के औसत स्तर से अधिक है. राय ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली में 200 से अधिक ‘एंटी-स्मॉग गन' तैनात हैं जिनसे हवा की धूल को कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि यदि परीक्षण सफल रहा तो दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और अधिक ड्रोन खरीदने पर विचार कर सकती है. राय ने कहा, 'यदि हमें आज के परीक्षण के अच्छे परिणाम मिले तो हम अतिरिक्त ड्रोन खरीदने के लिए औपचारिक निविदाएं जारी करेंगे.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं