पहलगाम अटैक के बाद कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार उकसावे वाली फायरिंग के बीच दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच एक अहम बैठक हुई है. करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल भी मौजूद थे. बड़ी बात यह है कि पीएम मोदी से मिलने से पहले रक्षा मंत्री पिछले दो दिनों में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात कर चुके हैं. माना जा रहा है कि रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री को जम्मू कश्मीर के सुरक्षा हालात से अवगत कराया है.
#WATCH | Delhi: Defence Minister Rajnath Singh leaves from 7 Lok Kalyan Marg, Prime Minister Narendra Modi's residence. pic.twitter.com/lCINxlD82x
— ANI (@ANI) April 28, 2025
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब भारत 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में शामिल लोगों को सजा देने के विकल्पों पर विचार कर रहा है. इन हमलों में 26 लोग मारे गए थे. भारत ने इस भयावह हमले की ‘सीमापार कड़ियों' का हवाला देते हुए कहा है कि हमलों में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.

रविवार को तीनों सेनाओं के सैन्य प्रमुख CDS अनिल चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी.
बता दें कि इससे पहले रविवार को राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान से मुलाकात की थी और पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सैन्य तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी.
40 मिनट चली थी बैठक
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अलग-अलग राज्यों से घूमने गए 26 पर्यटक मारे गए थे. इसी के संबंध में सुरक्षा को लेकर दिल्ली के रक्षा मंत्री के आवास पर हुई बैठक लगभग 40 मिनट तक चली थी.
जम्मू-कश्मीर में क्या है स्थिति
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल छिपे हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए चप्पे-चप्पे की छानबीन कर रहे हैं और इसी क्रम में अबतक 10 आतंकियों के घरों को जमींदोज भी किया जा चुका है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान लगातार एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है. हालांकि, भारतीय सेना की ओर से उसे इस तरह की गोलीबारी का कड़ा जवाब भी दिया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं