कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) के जज को जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी 15 मार्च को हिजाब (Hijab) पर फैसला सुनाने वाले जज को मिली है. खबर है कि सोशल मीडिया पर धमकी भरा एक वीडियो सामने आया था. वकील उमापति एस ने आरोप लगाया कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक वीडियो संदेश मिला. जिसमें मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी (Ritu Raj Awasthi) को "हत्या की धमकी" दी गई थी.
कर्नाटक (Karnataka) के ज्यादातर इलाकों में हिजाब विवाद का मुद्दा बन गया था. जिसके बाद कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हिजाब (Hijab) कोई जरूरी धार्मिक प्रथा नहीं है. वकील ने एनडीटीवी से कहा, "मैं वीडियो और को देखकर चौंक गया था. इसलिए मैंने तुरंत (उच्च न्यायालय) रजिस्ट्रार से संपर्क किया."रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में, वकील ने कहा, "मुझे अपने संपर्कों से सुबह 9:45 बजे व्हाट्सएप वीडियो (Whatsapp Video) संदेश मिला, जो कि तमिल भाषा में है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें: Punjab: CM भगवंत मान की अगुवाई में आप विधायकों की मीटिंग आज, वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे केजरीवाल
वकील ने आरोप लगाया कि वीडियो " तमिलनाडु (शायद मदुरै जिले) से भेजा गया है. वकील ने कहा, " कर्नाटक के माननीय मुख्य न्यायाधीश को यह कहकर धमकी दी गई कि उन्हें मालूम है कि मुख्य न्यायाधीश घूमने के लिए कहां जाते हैं." इस धमकी में झारखंड के न्यायाधीश की हत्या का भी जिक्र किया जा रहा है. आपको बता दें कि हिजाब पर सुनाए गए कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है.
VIDEO: बिहार: गुस्साए लोगों ने थाने में लगाई आग, पीट-पीटकर हवलदार की हत्या, 10 पुलिसकर्मी भी घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं