शाहदरा जिले में 71 साल के एक बुजुर्ग को अगवा कर हत्या कर दी गई. पुलिस को कृष्णा नगर इलाके की एक बंद दुकान से बुजुर्ग का शव मिला है. पुलिस ने इस वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का मोबाइल फोन और मृतक की स्कूटी भी जब्त की गई है. शाहदरा जिले के डीसीपी, रोहित मीणा ने बताया कि 10 अप्रैल को दोपहर में पीसीआर कॉल के जरिए इस घटना की सूचना मिली. 71 साल के कुलदीप सिंह नाम के एक बुजुर्ग को अगवा कर फिरौती की मांग की गई है. ये पता चलते ही पुलिस साउथ अनारकली सोम बाजार स्थित दुकान पर पहुंची. जहां मीनू नाम की एक महिला मिली.
उन्हाेंने पुलिस को बताया उनके पिता सुबह दस बजे से लापता है. उनके पिता के मोबाइल नंबर से दोपहर करीब एक बजे कॉल आया. जिसमें एक करोड़ रुपये की मांग की गई. तफ्तीश के दौरान पता चला बुजुर्ग कुलदीप सिंह गली नंबर 34 साउथ अनारकली में रहते हैं. वह अपनी दुकान से लापता हुए थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें-
* मध्य प्रदेश ‘मिलेट मिशन योजना' को दो वर्ष तक सभी जिलों में लागू करेगा
* "राजनीति ने अपनी शालीन भाषा खो दी है, आज जिस भाषा का इस्तेमाल..." : शरद पवार
पुलिस ने करीब चार किलोमीटर तक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसके बाद उनकी स्कूटी कृष्णा नगर स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी मिल गई. वह सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर दुकान के अंदर जाते नजर आए. यह दुकान अमनदीप सिंह वालिया ने किराए पर ले रखी है.
करीब दो घंटे बाद सीसीटीवी फुटेज में अमनदीप भी नजर आया, जो दुकान को लॉक करने के बाद चला गया. लेकिन कुछ देर बाद वह फिर से दुकान पर आया और पीड़ित की स्कूटी लेकर वहां से चले गया. बुजुर्ग कुलदीप सिंह इस दौरान दुकान से बाहर निकलते नहीं दिखे.
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दुकान का ताला तोड़ा, जहां अंदर बुजुर्ग की लाश मिली. उनके हाथ और मुंह बंधे हुए थे. पुलिस ने जगतपुरी थाने में किडनैपिंग, मर्डर समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. 41 साल के आरोपी को रोहतक से पकड़ा गया है.
इस वजह से की हत्या
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया उनका जगतपुरी में एक संपत्ति के लेन-देन को लेकर विवाद था. उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी और मृतक संपत्ति के सभी लेनदेन में मध्यस्थता कर रहा था. उसने परिवार को डराने-धमकाने के लिए फिरौती के लिए मृतक के मोबाइल से ही कॉल किया था.
आरोपी अमनदीप सिंह न्यू लायलपुर, कृष्णा नगर, दिल्ली का रहने वाला है. वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है. पत्नी के साथ कृष्णा नगर में ही किराए की दुकान चला रहा था. वहीं, पीड़ित बुजुर्ग जगतपुरी के अनारकली क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की दुकान चलाता था.
शुरुआती जांच में बुजुर्ग की मौत दम घुटने से बताई जा रही है .हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.
ये भी पढ़ें-
* "मेरे साथ ये दांवपेंच न चलिए": जब CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने वकील को लगाई फटकार
* RSS के मार्च को लेकर तमिलनाडु सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं