विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2022

"खिड़की से देखने के दौरान रहें सावधान...", ट्विन टावर के गिराए जाने से पहले बोले DCP सेंट्रल नोएडा

डीसीपी ने कहा, " मैं ब्लॉस्ट के वक़्त ब्लॉस्टर और इंजीनियरिंग के साथ मौजूद रहूंगा. अगर कोई हताहत होती है तो उन्हें ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है."

दोपहर ढाई बजे विस्फोट को अंजाम दिया जाएगा. 
नोएडा:

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित ट्विन टावर को आज ध्वस्त कर दिया जाएगा. 40 मंजिला इमारत को गिराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं. इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने कहा, " हमने 450 मीटर पर एस्कप्लोजन जोन बनाया है. पूरे इलाक़े को खाली करा लिया गया है. हमने मानिटरिंग के लिए 7 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और ट्विन टावर आने वाले रास्ते बंद कर दिए हैं. 2 एनडीआरएफ की टीम को स्टैंड बॉय पर रखा है. हमने 450 मीटर दूर वैन पर मिनी कंट्रोल रूम बनाया है." 

उन्होंने कहा, " मैं ब्लॉस्ट के वक़्त ब्लॉस्टर और इंजीनियरिंग के साथ मौजूद रहूंगा. अगर कोई हताहत होती है तो उन्हें ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है. हम एक्सप्रेस वे 2:15 बजे बंद करेंगे. लोगों से अनुरोध है कि खिड़की से देखें तो सावधानी बरतें. ब्लॉस्ट के बाद घरों पर भी डबल मॉस्क लगा कर रखें."  

वहीं, इमारत गिराए जाने के काम में लगाए गए एडिफिस इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट हेड उत्कर्ष मेहता ने कहा कि ये झूठ होगा अगर मैं ये कहूं कि में नर्वस नहीं हूं. मैं घबरा रहा हूं. सुबह से मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं. मैं थोड़ा नर्वस हूं लेकिन कॉन्फिडेंट भी हूं. उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं और दोपहर ढाई बजे विस्फोट को अंजाम दिया जाएगा. 

उन्होंने कहा, " हम लगभग तैयार हैं, सब कुछ हो चुका है. हम कनेक्शन चेक कर रहे हैं. डेटा की निगरानी के लिए आवश्यक कुछ उपकरणों को लगाया जा रहा है." मेहता ने कहा कि विस्फोट के दौरान मौके से 100 मीटर की दूरी पर केवल छह लोग मौजूद रहेंगे. इनमें एक पुलिसकर्मी, तीन विदेशी (दक्षिण अफ्रीका के ब्लास्ट एक्सपर्ट) और दो ब्लास्टर शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें -
"सोनाली पूरे रात ठीक थी पर सुबह 5 से 7 मिनट में ही..", आरोपी सुधीर का कथित ऑडियो आया सामने
नोएडा ट्विन टावर: आधी रात में जुटी भीड़, लोगों ने सेल्फी लीं और वीडियो बनाए

VIDEO: सोनाली फोगाट के गिलास में पार्टी के दौरान मिलाई गई थी ड्रग्‍स : गोवा पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Twin Tower Demolition, Noida Twin Tower Live, Noida Twin Tower Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com