प्रतीकात्मक फोटो.
बेंगलुरु:
कर्नाटक के रायचूर जिले में जद (एस) के विधायक राजा वेंकटप्पा नाइक सोमवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब वर्षा के कारण निरीक्षण करने के दौरान क्षतिग्रस्त पुल का एक हिस्सा ढह गया. जिले के सिरवरा तालुक के मलात गांव में हुई घटना का वीडियो सामने आया है.
राज्य विधानसभा में मानवी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नाइक क्षतिग्रस्त पुल का मुआयना करने गए थे. वह पुल का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान पीछे से बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी आ गए . भार नहीं सह पाने के कारण क्षतिग्रस्त पुल का एक हिस्सा गिर गया और चार लोग घायल हो गए .
सूत्रों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है . जांच के लिए नाइक को भी अस्पताल ले जाया गया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Damaged Bridge Collapsed, Karnataka, MLA Narrowly Escaped