विज्ञापन

दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में सिलेंडर धमाका, तीन की मौत, कई घायल

टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक CNG पंप पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस भरवाने आए एक ट्रक में अचानक जोरदार धमाका हो गया.

CNG पंप पर खड़े ट्रक में धमाका
  • दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित CNG पंप पर बुधवार को ट्रक में धमाका हुआ था.
  • धमाका ट्रक में लगे सिलेंडर के फटने से हुआ होने की संभावना व्यक्त की गई है.
  • फायर विभाग को दोपहर 3:37 बजे घटना की सूचना मिली थी और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया.
नई दिल्ली:

दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक CNG पंप पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां गैस भरवाने पहुंचे एक ट्रक में अचानक धमाका हो गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फायर विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा है. अब तक कुल 7 फायर टेंडर घटनास्थल पर तैनात किए जा चुके हैं. हादसे में तीन पंप कर्मचारी की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के अनुसार धमाका ट्रक में लगे सिलेंडर के फटने से हुआ हो सकता है. फायर विभाग को दोपहर 3:37 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसे में गैस तीन की मौत की खबर है, जबकि 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है.

हालांकि, धमाके की असली वजह का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे सिलेंडर ब्लास्ट माना जा रहा है. चूंकि घटना CNG पंप पर हुई है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि गैस भरने के दौरान किसी तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ होगा. पुलिस, फायर विभाग और अन्य एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं.

गनीमत रही कि विस्फोट के बाद स्थिति भयावह नहीं हुई क्योंकि ये बलास्ट सीएनजी पंप पर हुआ. समय रहते अगर जरूरी उपाय नहीं किए गए होते तो स्थिति भयावह हो सकती थी. हालांकि, ब्लास्ट की घटना में एक शख्स की मौत की खबर है.

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि मृतक और घायल दोनों ट्रक के आसपास ही खड़े थे, जहां ब्लास्ट हुआ और वे इसकी चपेट में आ गए. मतृक संभवतः सीएनजी पंप का कर्मचारी है. दिल्ली फायर सर्विस की तरफ से इस मामले को लेकर विस्तृत बयान अभी नहीं जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर से 40 मिनट में सीतामढ़ी, डेढ़ घंटे में सोनबरसा; बिहार में बनेगा सुपरफास्ट हाईवे, नेपाल तक सफर आसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cylinder Explosion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com