विज्ञापन

गुरुग्राम में खाना बनाते समय फटा 5 किलो का सिलेंडर, बिहार के 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, AIIMS रेफर

Haryana News: गुरुग्राम के खेड़की माजरा में छोटा गैस सिलेंडर फटने से बिहार के 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे की घटना सामने आई है. सभी घायलों को दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

गुरुग्राम में खाना बनाते समय फटा 5 किलो का सिलेंडर, बिहार के 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, AIIMS रेफर
प्रतीकात्म तस्वीर

Gurugram Cylinder Blast: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के खेड़की माजरा गांव में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा घटित हो गया. यहां एक किराए के कमरे में खाना बनाने के दौरान 5 किलोग्राम वाला छोटा एलपीजी सिलेंडर फटने से पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. सभी घायल मजदूर बिहार के रहने वाले हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा गया है. जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में ईलाज किया जा रहा है.

खाना बनाते समय हुआ धमाका

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है. बिहार के छह मजदूर खेड़की माजरा गांव में बिट्टू नामक व्यक्ति के घर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे. हादसे के वक्त उनमें से एक साथी आटा खरीदने के लिए बाहर गया हुआ था, जबकि बाकी पांच दोस्त कमरे के अंदर खाना बना रहे थे.

गैस रिसाव बना हादसे का कारण

शुरुआती जानकारी के अनुसार, छोटे सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा, जिससे उसमें आग लग गई। मजदूरों को संभलने का मौका मिलता, उससे पहले ही सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे में मौजूद पांचों मजदूर उसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए.

दिल्ली एम्स में चल रहा है इलाज

धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. धनकोट पुलिस चौकी की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. घायलों को पहले स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया. पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें; 38 साल, 26 आरोपी और 12 मौतें... बेगूसराय तिहरे नरसंहार में 3 दशकों का इंतजार खत्म, दोषियों को मिली उम्रकैद

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
अनामिका मिश्रा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Cylinder Blast, Kherki Majra Incident, Migrant Workers From Bihar Injured, Gurugram News, Accident Caused By Cylinder Explosion, Referred To AIIMS Delhi, Dhankot Police Post.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com