5 years ago
नई दिल्ली:
चक्रवाती तूफान ‘जवाद' के आंध्र प्रदेश के तटों से आज (शनिवार) टकराने की संभावना जताई जा रही है. इससे निपटने के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, कॉस्ट गार्ड और मरीन पुलिस की टीमों को तैनात किया हुआ है. चक्रवात से ओडिशा, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार और बंगाल भी प्रभावित होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 80 से 110 किमी प्रति घंटा हवा की रफ्तार हो सकती है. पीएम मोदी ने स्थिति से निपटने की तैयारियों की गुरुवार को समीक्षा की थी. उन्होंने अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हरसंभव उपाय करने का निर्देश दिया था.