विज्ञापन

साइक्लोन 'अर्नब' की वजह से 21 फ्लाइट्स कैंसिल, एयरपोर्ट जाने से पहले एयर इंडिया-इंडिगो समेत इन उड़ानों का चेक करें स्टेटस

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट संचालकों को निर्देश दिया है कि वे यात्रियों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं. बुजुर्ग यात्री, चलने-फिरने में परेशानी का सामना करने वाले यात्रियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है.

साइक्लोन 'अर्नब' की वजह से 21 फ्लाइट्स कैंसिल, एयरपोर्ट जाने से पहले एयर इंडिया-इंडिगो समेत इन उड़ानों का चेक करें स्टेटस
साइक्लोन अर्नब का फ्लाइट्स पर असर.
NDTV ग्राफिक इमेज
  • चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट मोड पर है
  • आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों में उड़ानों पर सबसे अधिक असर पड़ा है
  • एयर इंडिया, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर की कई उड़ानें रद्द या निलंबित की गई हैं

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है, वहां लैंडफॉल चल रहा है. संभावित खतरे को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट मोड पर है. आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और दक्षिणी ओडिशा में उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है. इसमें भुवनेश्वर भी शामिल है. इसी वजह से एयर इंडिया-इंडिगो समेत कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं.

विशाखापत्तनम में 27 अक्टूबर की दोपहर से ही विमान सेवाएं बंद कर दी गई थीं. विजयवाड़ा और राजमुंदरी में भी 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे के बाद सभी उड़ानें निलंबित कर दी गईं थीं. वहीं हैदराबाद, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भी फ्लाइट्स में देरी हो सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

एयर इंडिया की उड़ानों पर असर

27 अक्टूबर को दिल्ली–विशाखापत्तनम–दिल्ली मार्ग की 6 उड़ानें रद्द की गईं. वहीं 28 अक्टूबर को दिल्ली–विजयवाड़ा–दिल्ली मार्ग की उड़ानें रद्द की गईं. 

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कुल 13 उड़ानें रद्द की हैं,इनमें ज्यादातर विशाखापत्तनम से हैदराबाद, बेंगलुरु और विजयवाड़ा आने-जाने वाली उड़ानें शामिल हैं.

वाराणसी–बैंकॉक और बैंकॉक–विशाखापत्तनम की उड़ानें भी रद्द की गई हैं.

इंडिगो की उड़ानें भी प्रभावित 

विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी उड़ानें निलंबित हैं. विजयवाड़ा और राजमुंदरी में 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे के बाद इंडिगो की सभी उड़ानें बंद कर दी गईं. फ्लाइट रद्द होने के आंकड़े फिलहाल अस्थायी हैं. मौसम की स्थिति के मुताबिक, इनमें बदलाव हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

अकासा एयरलाइन की उड़ानें

28 अक्टूबर को दिल्ली–भोगापुरम और भोगापुरम–दिल्ली की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. अन्य फ्लाइट सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है.

अलायंस एयर की स्थिति

अलायंस एयर की उड़ानें फिलहाल सामान्य रूप से चल रही हैं.कंपनी ने अभी तक किसी उड़ान के रद्द होने की जानकारी नहीं दी है.

यात्रियों के लिए मंत्रालय की सलाह

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर चेक कर लें. एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, हेल्पलाइन या SMS के जरिए फ्लाइट स्टेटस चेक करें. वहीं, जब तक उड़ान की पुष्टि न हो जाए, तब तक एयरपोर्ट के लिए रवाना न हों. मंत्रालय ने कहा है कि यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि खराब मौसम के कारण सड़कें बंद हो सकती हैं और कई जगह जलभराव की स्थिति बन सकती है.

मंत्रालय के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और ओडिशा में जलभराव और सड़कें बंद होने की आशंका है. फ्लाइट्स रद्द होने या समय बदलने पर एयरलाइन से संपर्क करें. वहीं, एयरलाइंस को खराब मौसम के दौरान तय नियमों का पालन करने और यात्रियों को देरी या उड़ान रद्द होने की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं. यात्रियों को लागू नियमों के अनुसार टिकट दोबारा बुक कराने या रिफंड लेने की सुविधा दी जाएगी.

बुजुर्गों और जरूरतमंद यात्रियों को विशेष सहायता

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट संचालकों को निर्देश दिया है कि वे यात्रियों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं. बुजुर्ग यात्री, चलने-फिरने में परेशानी का सामना करने वाले यात्री, छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले माता-पिता, मेडिकल सहायता की जरूरत वाले यात्रियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है.

शिकायत कहां करें?

अगर उड़ान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान एयरलाइन नहीं करती है, तो यात्री इन तरीकों से शिकायत कर सकते हैं.

1-सबसे पहले संबंधित एयरलाइन के पास शिकायत दर्ज कराएं

2-शिकायत का समाधान नहीं होने पर एयरसेवा पोर्टल या ऐप के जरिए शिकायत करें

मंत्रालय की क्या तैयारी है?

मंत्रालय ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, डीजीसीए, विमानन सुरक्षा एजेंसियों, मौसम विभाग, एयरलाइंस, एयरपोर्ट संचालकों, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और आंध्र प्रदेश, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल की आपदा प्रबंधन एजेंसियों के बीच तालमेल पर जोर दिया है.मंत्रालय ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और हालात बदलने के साथ जरूरी अपडेट जारी किए जाएंगे. यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है.

मंत्रालय ने एयरलाइंस, एयरपोर्ट संचालकों, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA), मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं.यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और उड़ानों में बदलाव की जानकारी समय पर देने पर जोर दिया गया है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-Cyclone Arnab LIVE Updates: आंध्र में लैंडफॉल कर रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', तेज बारिश, ऊंची लहरों के बीच घरों में घुसा समुद्र का पानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone Arnab, Cyclone Arnab Flight Cancellations, Cyclone Arnab IMD Alert, Cyclone Arnab Impact, Cyclone Arnab In Andhra Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com