विज्ञापन

न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुआ बाहर, इस खिलाड़ी की एंट्री

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर को खेला जाने वाला है. दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुआ बाहर, इस खिलाड़ी की एंट्री
दूसरे टेस्ट से बाहर हुए Blair Tickner
NDTV

क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर को खेला जाएगा. पहला टेस्ट मैच ड्रा होने के बाद दूसरा टेस्ट मैच काफी अहम हो गया है, लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को झटका लगा है. तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर  अब दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं. हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से ब्लेयर टिकनर भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह अब मैट फिशर  को टीम में बुलाया गया है. न्यूजीलैंड की टीम दूसरे टेस्ट मैच में भारत को हराने की भरसक कोशिश करेगी. हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में मैच फिशर ने बेहतरीन परफॉर्मेंस किया था और 6 विकेट हासिल किए थे. अब दूसरे टेस्ट में फिशर से वैसे ही परफॉर्मेंस की उम्मीद न्यूजीलैंड करेगा. 

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की पिच पर दूसरा टेस्ट मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की पिच पर खेला जाएगा, इस पर पिच पर तेज गेंदबाज हावी रहते हैं. नई गेंद से मूवमेंट और बाउंस मिलता है, जिससे तेज गेंदबाज शुरुआत में विकेट चटकाने में ज्यादा सफल रहते हैं. बाद के ओवरों में रिवर्स स्विंग भी यहां पर मिलता है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का इस मैदान पर रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है.

अब भारत के बल्लेबाजी की होगी परीक्षा

दूसरे टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाजों की सही मायने में परीक्षा होगी. पहली पारी में भारत के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की थी और 720 रन बना डाले थे जिसमें केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक बनाया था. जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. लेकिन अब क्राइस्टचर्च में भारतीय बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के पेस अटैक के खिलाप अपना 100 फीसदी देना होगा. इस टेस्ट मैच को भारतीय टीम को हर हाल में जीतना होगा, जिससे टीम का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रह सके. 

दूसरे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग

यह भी पढ़ें | न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुआ बाहर, इस खिलाड़ी की एंट्री

यह भी पढ़ें | IND vs UAE: वैभव-अभिषेक ओपनर, आयुष नंबर-3, यूएई के खिलाफ इंडिया-A की संभावित प्लेइंग XI

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Blair Marshall Tickner, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com