विज्ञापन

CRPF का ऐतिहासिक कारनामा, 47 साल में पहली बार बिना ऑपरेशनल मौत के बीता पूरा साल

सीआरपीएफ के 47 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जिसे आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और रणनीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

CRPF का ऐतिहासिक कारनामा, 47 साल में पहली बार बिना ऑपरेशनल मौत के बीता पूरा साल
CRPF ने बिना किसी मौत के 1979 के बाद पहली बार बिना किसी मौत के 12 महीने पूरे किए हैं.

देश की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बलों में शामिल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपने इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. सीआरपीएफ महानिदेशक जेपी सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि बल ने लगातार 12 महीने ऐसे पूरे किए हैं जिनमें कोई भी ऑपरेशनल मौत नहीं हुई. पिछले 47 वर्षों में यह पहली बार है जब ऐसा रिकॉर्ड दर्ज किया गया है.

30 अक्टूबर 2025 को हुई थी आखिरी ऑपरेशनल मौत

जेपी सिंह के अनुसार बल में आखिरी ऑपरेशनल मौत 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी. इसके बाद पूरे एक साल तक किसी भी ऑपरेशन के दौरान किसी जवान की जान नहीं गई. इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड जनवरी 1979 में देखने को मिला था. यही वजह है कि इस उपलब्धि को सीआरपीएफ के इतिहास का एक बड़ा पड़ाव माना जा रहा है.

आधुनिक तकनीक और बेहतर तैयारी का मिला फायदा

महानिदेशक  का कहना है कि इस सफलता के पीछे अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल, बेहतर प्रशिक्षण और मजबूत रणनीतिक योजना का बड़ा योगदान रहा है. इसके अलावा किसी भी घटना के बाद त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को और प्रभावी बनाया गया.

घायल जवानों को तुरंत सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और उन्हें बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया. यह उपलब्धि इसलिए और खास मानी जा रही है क्योंकि इस दौरान सीआरपीएफ के जवान देश के सभी प्रमुख ऑपरेशनल क्षेत्रों में लगातार तैनात रहे. जवानों ने पूरी सक्रियता के साथ अभियान चलाए और कई महत्वपूर्ण सफलताएं भी हासिल कीं. 

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें | अरुणाचल में बांध परियोजना को लेकर बढ़ते विरोध के बीच CAPF की 30 कंपनियां तैनात, तोड़फोड़ मामले में 21 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें | अक्षरधाम से मुंबई आतंकी हमले तक, देश के वो 5 बड़े ऑपरेशन, जब NSG ने पलक झपकते ही बदल दिया पासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CRPF, Central Reserve Police Force, Security Forces
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com