विज्ञापन

CRPF में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, मेडिकल ऑफिसर के 19 पदों पर भर्ती

CRPF Medical Officer Vacancy: सीआरपीएफ में वॉक-इन इंटरव्यू से सीधे मेडिकल ऑफिसर की नौकरी मिलेगी. इसके लिए सैलरी और बाकी तरह की तमाम जानकारियां दी गई हैं.

CRPF में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, मेडिकल ऑफिसर के 19 पदों पर भर्ती
CRPF में इंटरव्यू से मिलेगी मेडिकल ऑफिसर की नौकरी

सीआरपीएफ (CRPF) में नौकरी करने का एक बड़ा मौका सामने आया है. जिन युवाओं ने डॉक्टरी की पढ़ाई की है, वो सीधे इंटरव्यू देकर ये नौकरी पा सकते हैं. अलग-अलग कंपोजिट अस्पतालों में कॉन्ट्रैक्ट पर एक्सपर्ट मेडिकल ऑफिसर के 19 पदों के लिए भर्ती निकली है, जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी गई है. महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स की जांच के आधार पर होगा. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें हर महीने 85,000 रुपये की सैलरी मिलेगी.

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

सर्जन के लिए: प्रयागराज, अवाडी, रायपुर, भोपाल, मुजफ्फरपुर, रामपुर, रांची, सिलचर और गांधीनगर के कंपोजिट अस्पताल में 1-1 पद है.
ऑपथैल्मोलॉजी (आंख से जुड़ा विभाग) के लिए: भोपाल और पुणे के अस्पताल में 1-1 पद है.
एनेस्थीसिया के लिए: रामपुर और रांची के अस्पताल में 1-1 पद है.
प्रसूति एवं स्त्री रोग के लिए: रांची और सिलचर के अस्पताल में 1-1 पद है.
रेडियोलॉजी के लिए: हैदराबाद, जम्मू, भुवनेश्वर और जगदलपुर के अस्पताल में 1-1 पद है.

कौन हो सकता है इंटरव्यू में शामिल?

इंटरव्यू में जाने के लिए उम्मीदवार के पास इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 के तहत मान्य एलोपैथिक मेडिकल डिग्री और जरूरी इंटर्नशिप पूरी होने का प्रमाण होना चाहिए. साथ ही संबंधित विषय में पीजी डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है. अनुभव की बात करें तो पीजी डिग्री वालों के पास संबंधित क्षेत्र में डेढ़ साल और पीजी डिप्लोमा वालों के पास ढाई साल का अनुभव होना चाहिए. आवेदन करने वालों की उम्र 70 साल से कम होनी चाहिए.

इंटरव्यू का टाइम और तारीख

वॉक-इन-इंटरव्यू 15 दिसंबर को सुबह 9 बजे से संबंधित सीआरपीएफ कंपोजिट अस्पतालों में होंगे. उम्मीदवारों को समय पर पहुंचना होगा और अपने साथ डिग्री, उम्र का प्रमाण, अनुभव के कागज समेत सभी जरूरी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी और फोटोकॉपी लानी होगी. इसके अलावा, एक सादे कागज पर उस पद का नाम लिखकर आवेदन देना होगा जिसके लिए आप जा रहे हैं, और हाल की तीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखनी होंगी.

यह भी पढ़ें | यूपी सुपर TET की एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी, ऐसे देखें किस जिले में है आपका सेंटर

यह भी पढ़ें | बिहार की 'सिंह सिस्टर्स': सात बेटियां, सात सरकारी नौकरियां और एक पिता के भरोसे की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CRPF Medical Officer Vacancy, CRPF Specialist Medical Officer, CRPF Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com