विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2020

देश में कोरोना के मामले 47 लाख पार, बीते 24 घंटों में 94372 नए केस आए सामने

India COVID-19 Cases: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना (Coronavirus India Report) संक्रमितों की संख्या 47,54,356 हो गई है.

देश में कोरोना के मामले 47 लाख पार, बीते 24 घंटों में 94372 नए केस आए सामने
Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. (फाइल फोटो)
  • देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस
  • 24 घंटों में कोरोना के 94,372 मामले
  • इस दौरान 1114 संक्रमितों की मौत
नई दिल्ली:

भारत (India) समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं. अब तक 2.87 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. कोरोना 9.20 लाख से ज्यादा मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज तेजी से COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47,54,356 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 94,372 नए मामले सामने आए हैं.

इस दौरान देश में 1114 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 37,02,595 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 78,586 लोगों की जान गई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 77.87 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 8.80 प्रतिशत है. 12 सितंबर को 10,71,702 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 5,62,60,928 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए.

कोरोना संकट के बीच करीब 16 लाख छात्र आज देंगे NEET परीक्षा, 10 बड़ी बातें

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) कोरोना वैक्सीन परीक्षणों को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से लंबित अनुमति के बीच दवा निर्माता कंपनी ने बीते दिन एक बयान में यह बात कही. SII ने कोविशिल्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) के फेज-2 और फेज-3 इंडिया ट्रायल के लिए भर्ती को निलंबित कर दिया था, जिसे यूनाइटेड किंगडम में एक ट्रायल प्रतिभागी के स्वास्थ्य पर चिंताओं के बाद फार्मा दिग्गज एस्ट्राज़ेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया जा रहा है. ब्रिटिश नियामकों ने UK के परीक्षणों को रोकने का निर्देश दिया था.

VIDEO: कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय, शुरुआती ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है : रणदीप गुलेरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com