Covid-19 Pandemic: देश में कोरोना वायरस की महामारी के बीच सरकार ने अनलॉक-3 की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए दिेशानिर्देश के अनुसार जिम और योगा क्लास को 5 अगस्त से शुरू करने की इजाजत दे दी गई है.गाइडलाइंस में यह जानकारी दी गई है कि किन सेवाओं को शर्तों के साथ खोला जा सकता है और किन सेवाओं में प्रतिबंध जारी रहेगा.साथ ही साथ सिनेमाघरों को भी खोलने की इजाजत अभी नहीं दी गई है.
लॉकडाउन 3 के बारे में खास बातें..
-रात (रात के कर्फ्यू) के दौरान व्यक्तियों की आवाजाही पर प्रतिबंध हटा दिया गया है.
-योग संस्थानों और जिमों को 5 अगस्त, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी लेकिन उन्हें कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य उपायों को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नियमों का पालन करना होगा. स्वास्थ्य मंत्रालय इस बारे में SOP जारी करेगा.-स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के आयोजित करने की इजाजत रहेगी हालांकि इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ अन्य हेल्थ प्रोटोकाल का भी पालन करना होगा.
-स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान फिलहाल बंद रहेंगे. अभी इन्हें 31 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.
-सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और ऐसे अन्य स्थान बंद रहेंगे.
-सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रमोंं और अन्य बड़े जमावड़ों पर प्रतिबंध जारी रहेगा.
-मेट्रो सेवा पर पाबंदी अभी जारी रहेगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
-अंतर राज्य स्तर पर लोगों के आवागमन और वस्तुओं के परिवहन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा.इसकेलिए अलग से अनुमति, अनुमोदन, ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होगी
-राज्य सरकारों और यूटी के कंटेनमेंट जोन्स में लॉकडाउस सख्ती से लागू रहेगा और केवल जरूरी सेवाओं की ही इजाजत होगी.
गौरतलब है कि देश में भारत में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या मं15 लाख के पार पहुंच गई, वहीं, देश में अब सक्रिय COVID-19 के मामले पांच लाख के पार हो गए हैं. 29 जुलाई, 2020 की सुबह तक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 48,513 नए केस आए हैं, वहीं 768 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कुल मरीजों की संख्या 15,31,669 हो गई है. वहीं अब तक 34,193 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं