विज्ञापन
This Article is From May 30, 2023

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 224 नए मामले आए सामने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,31,867 हो गई है.

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 224 नए मामले आए सामने

देश में एक दिन में कोविड-19 के 224 नए मामले सामने आए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,503 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,31,867 हो गई है.

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,90,278) दर्ज की गई. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,53,908 हो गई है और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid-19, Coronavirus, Corona Case In One Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com