विज्ञापन

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर यात्री के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला, CISF ने हिरासत में लिया

दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ. CISF ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर यात्री के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला, CISF ने हिरासत में लिया
प्रतीकात्मक तस्वीर
IANS

राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर CISF कर्मी ने एक यात्री के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के बैग से कट्टा और कारतूस मिला.फिलहाल दो यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

दो यात्री हिरासत में

जानकारी के अनुसार, मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान CISF के जवानों ने एक यात्री के पास से देसी कट्टा (देशी पिस्तौल) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया. बरेली के रहने वाले राजवीर और गौरव मंडी हाउस मेट्रो पहुंचे थे, दोनों में से एक के बैग में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. पकड़े गए दोनों आरोपी से पूछताछ जारी है.

दो आरोपी हिरासत में

दो आरोपी हिरासत में

जांच के दौरान बैग में मिला देसी कट्टा

सुबह करीब 10:11 बजे नियमित सुरक्षा जांच और फ्रिस्किंग के दौरान एक्स-रे स्क्रीनिंग में संदिग्ध सामान दिखाई दिया. इसके बाद CISF के जवानों ने यात्री की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला.

हथियार मिलने के बाद CISF ने तुरंत यात्री को अपनी निगरानी में लिया और मामले की सूचना दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस को दी.  सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के साथ बरामद हथियार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

बाद में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी हथियार लेकर मेट्रो में किस मकसद से प्रवेश करने वाला था और हथियार उसके पास कैसे पहुंचा.

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो ट्रैक, जानिए पूरा प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro News, Gun Assault, Delhi Metro Network, Delhi Metro Police Patrol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com