देश में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) के आंकड़ों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है. गुरुवार को देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों का आकड़ा 20 लाख के पार पहुंच गया. इसी को लेकर राहुल गांधी ने अपने ट्विटर तरकश से निकाले तीरों के जरिए आज एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने लिखा, "20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार" इस ट्वीट के साथ ही राहुल गांधी ने अपने पुराने ट्वीट को भी साझा किया जो उन्होंने 17 जुलाई को किया था जब देश में कोरोना मरीजों को संख्या ने 10 लाख का आंकड़ा पार किया था.
17 जुलाई के अपने इस ट्वीट में राहुल गांधी ने 10 अगस्त तक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 20 लाख पहुंचने की बात कही थी और कहा था, "सरकार को इस महामारी को रोकने के लिए ठोस और मजबूत कदम उठाने चाहिए." आज के अपने ट्वीट में उन्होंने इसीलिए अपने पुराने ट्वीट को जोड़ा है. देश में 20 लाख का आंकड़ा बीती रात यानि 6 अगस्त को ही पार हो चुका है. इसलिए उन्होंने आज के अपने ट्वीट में लिखा, "20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार"
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
20 लाख का आँकड़ा पार,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 7, 2020
ग़ायब है मोदी सरकार। https://t.co/xR9blQledY
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच गया. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से रिकवर कर चुके मरीजों की संख्या 13,28,336 हो गई है और इसी के साथ स्वस्थ होने की दर सुधर कर 67.62 प्रतिशत हो गयी है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या 1.40 लाख के पार हो गई है.
यह भी पढ़ें- कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक हालात सुधरने में अभी लगेगा लंबा समय
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में करीब 1,300 COVID-19 के मामले आए हैं. जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों में भी संक्रमण लगातार बढ़ती ही जा रही है. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4658 नए मामले सामने आए हैं जबकि 61 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या गुरुवार को 1918 हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं