Coronavirus Pandemic: देशभर में महामारी का कारण बने कोरोना वायरस के 'प्रसार की चेन' को तोड़ने के लिए तमिलनाडु ने रविवार से राजधानी चेन्नई सहित पांच शहरों में सख्त लॉकडाउन (Intense lockdown) की घोषणा की है. तमिलनाडु के सीएम ईके पलानीस्वामी ने बताया कि राज्य में अब तक 1,600 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 20 लोगों को जान गंवानी पड़ी है. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से चार दिन का सख्त लॉकडाउन चेन्नई, मदुराई और कोयंबटूर में घोषित किया गया है जो बुधवार रात 9 बजे तक रहेगा. इसी क्रम में तिरुपुर और सालेम में तीन दिन तक लॉकडाउन रहे जो कि रविवार सुबह छह बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक रहेगा.
कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक तमिलनाडु में ज्यादातर केस इन पांच शहरों में ही दर्ज हुए हैं. अकेले चेन्नई में कोविड-19 के 400 मामले हैं. इसी क्रम में कोयंबटूर में 134 और तिरुपुर में 110 मामले सामने आए हैं. 'सख्त लॉकडाउन' की अवधि में केवल अस्पतालों, फॉर्मेसी, आवश्यक सेवाप्रदान करने वाली राज्य-संचालित दुकानें, रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने वाली सरकार द्वारा संचालित अम्मा कैंटीन, एटीएम, होम डिलीवरी, मोबाइल सब्जी और फलों की दुकानें ही खुली रहेंगी. अन्य दुकानों को इस दौरान खोलने की इजाजत नहीं होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सख्त लॉकडाउन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे और कंटेनमेंट जोन्स को कीटाणुरहित करने केलिए कड़े कदम उठाए जाएंगे. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और उनके वाहनों को जब्त किया जाएगा. किराने की दुकानों और रेस्तरां से लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित करने और सोशल डिस्टेसिंग सुनिश्चित करने को कहा जाएगा. गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में COVID-19 की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री पलानीस्वामी से बात की थी. इस दौरान सीएम ने राज्य के लिए अधिक कोरोना टेस्टिंग किट की मांग की. कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए देश में 25 मार्च से तालाबंदी चल रही है. कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक 700 से अधिक लोगों की जान गई है, देशभकर में 23,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं